{"_id":"6081af0d1a558e554402b467","slug":"srinagar-leh-national-highway-closed-again-after-snowfall-on-zojila","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: बर्फबारी बनी मुसीबत, बंद हुआ श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: बर्फबारी बनी मुसीबत, बंद हुआ श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग
Thu, 22 Apr 2021 10:44 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 22 Apr 2021 10:44 PM IST
सार
भारी बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया है। जोजिला को बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन के जवानों द्वारा रिकॉर्ड 110 दिनों के भीतर खोला गया था।
विज्ञापन
श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जोजिला दर्रे पर गुरुवार को ताज़ा बर्फ़बारी के बाद श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया है। करीब एक फ़ीट से अधिक ताज़ा बर्फ़बारी होने के चलते राजमार्ग को यातायात के लिए एक बार फिर से बंद कर दिया गया। बता दें कि इस बार जोजिला को बॉर्डर रोड आर्गेनाईजेशन के जवानों द्वारा रिकॉर्ड 110 दिनों के भीतर खोला गया था।
विज्ञापन
बीआरओ के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कल(बुधवार) को श्रीनगर से कारगिल की ओर कुछ ज़रुरत के सामन से लदी गाड़ियां भेजने के बाद आज कारगिल से श्रीनगर की ओर ट्रैफिक को छोड़ा गया था।
विज्ञापन
दोपहर करीब एक बजे तक 71 गाड़ियां जोजिला दर्रे को पार कर पाईं। उन्होंने बताया कि मौसम ज़्यादा बिगड़ने और जोजिला दर्रे पर बर्फ जमा होने के चलते इसे बंद कर दिया गया। क्लीयरेंस का कार्य लगातार जारी है। कोशिश है कि इसे जल्द से जल्द खोला जाए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- आपदा में सनसनीखेज अपराध: बैंक में पीपीई किट पहन घुसे आतंकी, फिर जो हुआ जानकर हैरान रह जाएंगे
ये भी पढ़ें- अब नए वातावरण में सांस ले रहा है दशकों से आतंकवाद से पीड़ित जम्मू-कश्मीर, ये रिपोर्ट खुश कर देगी