{"_id":"524215e245acc230478bf2bf1f247943","slug":"srinagar-leh-highway-will-open-in-march-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहली बार मार्च में खुलेगा श्रीनगर-लेह हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार मार्च में खुलेगा श्रीनगर-लेह हाईवे
Updated Wed, 02 Mar 2016 08:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्फबारी से महीनों लगातार ठप रहने वाला श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे 1डी इस बार तीन महीने के बाद ही खुलने जा रहा है। जोजिला पास के पास कम बर्फबारी के चलते ऐसा मुमकिन होने जा रहा है।
विज्ञापन
बीआरओ की टीम ने 20 मार्च तक नेशनल हाईवे 1डी के खुलने का अनुमान जताया है। इस वर्ष बर्फबारी कम हुई है जिसकी वजह से 434 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग पर यातायात को जल्द बहाल करना मुमकिन हो सकेगा।
विज्ञापन
कारगिल से मीनामार्ग तक चल रहे बर्फ हटाने के कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे लदाख आटोनामस हिल डेवलपमेंट काउंसिल कारगिल के चीफ एक्जीक्यूटिव आगा सैयद अब्बास ने बताया कि पहली दफा तीन महीने बाद ही हाईवे खुलने जा रहा है।
विज्ञापन
434 किलोमीटर लंबे मार्ग पर कम हुई है बर्फबारी
अब्बास को बीआरओ अधिकारियों ने सड़क बहाली के कार्य की मुकम्मल जानकारी दी। प्रोजेक्ट विजयक के आफिसर इन कमांड मेजर सुमित शिंदे ने बताया बीआरओ की टीम लगातार सड़क यातायात बहाली के काम में जुटी हुई है।
बीस मार्च तक मार्ग खोलने का काम निपटाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बर्फ हटाने के लिए 4 डोजर, 2 स्नो कटर लगातार लगाए गए हैं। एक डोजर और एक स्नो कटर मशीन को स्टैंड बाई पर रखा गया है।
सेना के बीस जवान, तीस स्थानीय श्रमिकों के अलावा बीआरओ का अमला मशक्कत में जुटा हुआ है। आपात स्थिति के लिए डाक्टर सहित अन्य स्टाफ सदस्यों को एंबुलेंस सहित तैनात किया गया है। वहीं चीफ एक्जीक्यूटिव के समक्ष स्थानीय श्रमिकों ने वेतन न बढ़ाए जाने की शिकायत की।