फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, Jammu in race for Smart City status

श्रीनगर और जम्मू स्मार्ट सिटी की दौड़ में, पढ़ें खबर

Thu, 30 Jul 2015 11:23 AM IST
Updated Thu, 30 Jul 2015 11:23 AM IST
विज्ञापन
Srinagar, Jammu in race for Smart City status

रियासत में स्मार्ट सिटी की दौड़ में श्रीनगर और जम्मू दोनों राजधानियां शामिल हैं। देशभर से चुने जाने वाले 100 स्मार्ट शहरों में जम्मू-कश्मीर के खाते में एक शहर ही आएगा।

विज्ञापन


बुधवार को गठित हाई पावर स्टीयरिंग कमेटी पांच अगस्त को श्रीनगर में होने वाली बैठक में स्मार्ट शहर के चयन की औपचारिकता पूरी करेगी। दोनों शहर के नगर निगम की ओर से दावेदारी पेश करने के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
विज्ञापन


उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि दोनों शहरों के नगर निगमों से इस संबंध में दावेदारी मांगी गई है। प्रशासनिक विभाग की ओर से इस संबंध में मांगी गई सूचनाएं दोनों नगर निगम की ओर से भेजी जाने की तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी के रूप में चयनित होने के बाद शहर के विकास के लिए पहले साल 200 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसके बाद प्रत्येक साल 100 करोड़ रुपये केंद्र सरकार की ओर से आवंटित किए जाएंगे।

हाई पावर स्टीयरिंग कमेटी का गठन

Srinagar, Jammu in race for Smart City status

इस बीच रियासत में स्मार्ट सिटी मिशन को लागू करने के लिए राज्य सरकार ने हाई पावर स्टीयरिंग कमेटी का गठन किया है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी में और 17 सदस्य होंगे। राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार स्मार्ट सिटी मिशन के मिशन डायरेक्टर एवं हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के एडमिनिस्ट्रेटिव सेक्रेटरी को सदस्य सचिव बनाया गया है।

इसके साथ ही प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट, वित्त विभाग, पीडब्ल्यूडी, पीएचई विभाग के एडमिनिस्ट्रेटिव सेक्रेटरी, डिवकाम कश्मीर व जम्मू, जम्मू तथा श्रीनगर डेवलपमेंट अथारिटी के उपाध्यक्ष, अर्बन लोकल बाडीज जम्मू एवं कश्मीर के डायरेक्टर, जम्मू एवं श्रीनगर नगर निगम के कमिश्नर, चीफ टाउन प्लान जम्मू एवं श्रीनगर, हाउसिंग एंड अर्बन डिपार्टमेंट के ज्वाइंट डायरेक्टर तथा केंद्रीय शहरी विकास विभाग के प्रतिनिधि को भी कमेटी में रखा गया है।

कमेटी स्मार्ट सिटी की रणनीति को तैयार कर उसका आनलाइन पब्लिकेशन करेगी। इसके साथ ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की प्रक्रिया तय करेगी। कमेटी स्मार्ट सिटी प्लान की समीक्षा करने के बाद उसे केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय को भेजेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed