फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, Illegal Constuction Removed, Bank of Sind, Flood Control Department

Jammu News: सिंध के किनारे अवैध निर्माण के खिलाफ बाढ़ नियंत्रण विभाग ने की कड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
Srinagar, Illegal Constuction Removed, Bank of Sind, Flood Control Department
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गांदरबल। मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में पिछले कुछ समय से लगातार सिंध के किनारे अवैध निर्माण को लेकर शिकायतें मिलने पर बाढ़ नियंत्रण विभाग ने शुक्रवार को इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।
मिली जानकारी के अनुसार बाढ़ नियंत्रण विभाग, राजस्व विभाग और खंड विकास कार्यालय के अधिकारियों की एक निरीक्षण टीम ने जिले के कंगन के विभिन्न इलाकों में एक संयुक्त अभियान चलाया और अदालती आदेशों का पालन करते हुए सिंध नाले के किनारे अवैध निर्माण गतिविधियों को रोक दिया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई गांदरबल के जिला विकास आयुक्त (डीडीसी) के सख्त निर्देशों के बाद की गई जिन्होंने अधिकारियों को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के 2013 के आदेश का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था। इसमें सिंध नाले के दोनों ओर 100 मीटर के दायरे में सभी प्रकार के निर्माण पर रोक लगाई गई थी। गांदरबल बाढ़ नियंत्रण विभाग के सहायक कार्यकारी अभियंता सईद आसिफ ने बताया कि निरीक्षण में डॉक्टर्स कॉलोनी, वुसन, हायन कंगन और मामर कंगन सहित कई स्थानों पर अदालत के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए कई अवैध ढांचे बनाए गए पाए गए। उन्होंने कहा कि हमने ऐसे सभी कार्यों को तुरंत रोक दिया है और एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की है जो जिला विकास आयुक्त को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे बताया कि डॉक्टर्स कॉलोनी, प्रंग में दो व्यक्तियों जिन्होंने पहले अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त किया था की मंज़ूरी रद्द कर दी गई जब अधिकारियों ने पुष्टि की कि उनकी निर्माण गतिविधियां प्रतिबंधित क्षेत्र में आती हैं। उन्होंने कहा, ‘जिन जगहों पर निर्माण कार्य चल रहा था, वे स्पष्ट रूप से उच्च न्यायालय के स्थायी आदेश का उल्लंघन कर रहे थे।’
इस बीच स्थानीय लोगों ने कहा कि एक दशक पुराने प्रतिबंध के बावजूद कुछ लोग नदी के किनारे निर्माण कार्य जारी रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed