{"_id":"65fec247b0a49fcc220174bf","slug":"srinagar-fire-two-injured-srinagar-news-c-10-jam1008-327264-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बोहरी कदल आग बुझाते समय दो अग्निशमन कर्मी झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बोहरी कदल आग बुझाते समय दो अग्निशमन कर्मी झुलसे
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। मध्य कश्मीर के श्रीनगर जिले के बोहरी कदल इलाके में आग बुझाते समय दो अग्निशमन कर्मी झुलस गए हैं। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में तीन दुकानों में संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार को आग लग गई। सूचना के बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। इस दौरान राहत एवं बचाव अभियान के दौरान दो कर्मी झुलस गए। उनकी पहचान मुदस्सिर अहमद और रोबिंदर सिंह के रूप में हुई है। उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।
अधिकारी के अनुसार आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है, लेकिन शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।