फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   srinagar, dal lake, houseboat, fire and safty audit

Jammu News: जल्द होगा हाउसबोट में फायर एंड सेफ्टी ऑडिट

विज्ञापन
srinagar, dal lake, houseboat, fire and safty audit
पर्यटन विभाग टीम गठित कर जल्द ही होटलों की तर्ज पर शुरू करेगा प्रक्रिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। डल झील में पेश आई दुखद घटना के बाद जल्द हाउसबोट में फायर एंड सेफ्टी ऑडिट हो सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पर्यटन विभाग टीम गठित कर जल्द ही इस मुहिम को होटलों की तर्ज पर शुरू करेगा। हाउसबोट ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मंजूर पख्तून ने बताया कि यह हादसा अलसुबह हुआ है। उस समय सभी लोग सोये हुए थे। हाउसबोट में लकड़ी का काम होता है, जिस कारण एक चिंगारी भी भयंकर रूप ले लेती है।

उन्होंने कहा कि अभी लाइसेंस रिन्यू नहीं हुए हैं। मामला अदालत के समक्ष है। सरकार की जो भी पालिसी आएगी, जो नियम होंगे वो लागू किए जाएंगे। जैसे लाइसेंस रिन्यू होंगे तो ऑडिट भी होगा। विभाग के कहने पर गत सालों में आग बुझाने वाले यंत्र लगाए हैं। हाउसबोट मालिक वसीम ने कहा कि झील में फायर एंड इमरजेंसी सर्विस की बोट तो हैं, लेकिन उनके पास मैनपावर कम है और उनके पास सही प्रशिक्षण नहीं है। झील में 3-4 जगह प्वाइंट स्थापित करने की मांग उठाई है, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है। डलगेट के पास एक ही प्वाइंट हैं, जहां से सेफ्टी बोट को पहुंचने में समय लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed