फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   srinagar, crime, shopian-tral, IEED

Jammu News: शोपियां-त्राल को दहलाने की आतंकी साजिशें नाकाम, दो आईईडी बरामद

विज्ञापन
srinagar, crime, shopian-tral, IEED
-सड़क किनारे रखे थे विस्फोटक, एक आईईडी कुकर में फिट थी
विज्ञापन

-सुरक्षाबलों ने समय पर निष्क्रिय कर दो बड़े हादसे रोके
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। सुरक्षाबलों ने मंगलवार को दक्षिण कश्मीर को दहलाने की दो बड़ी आतंकी साजिशों को नाकाम किया। शोपियां और त्राल में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद कर बड़े हादसे रोक दिए। बम निरोधक दस्ते ने दोनों आईईडी को निष्क्रिय कर दिया है। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेना की एक राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के जवान सुबह शोपियां जिले में गश्त कर रहे थे। जैनापोरा के कश्वा चित्रगाम में सड़क के किनारे रखे गए प्रेशर कुकर में विस्फोटक सामग्री दिखी। कुकर के साथ एक सर्किट भी था। जांच में यह कुकर में फिट आईईडी पाई गई। बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) को बुलाया गया। सुरक्षाबलों ने एहतियात बरतते हुए सड़क के दोनों ओर से यातायात को रोक दिया। बीडीएस के जवानों ने आईईडी को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर सुरक्षित ढंग से निष्क्रिय कर दिया।
विज्ञापन

इसके कुछ ही घंटे बाद पुलवामा जिले में त्राल के पिंगलिश नागवडी में आईईडी मिली। यहां भी आईईडी को सड़क के किनारे फिट किया गया था। सेना की 42 आरआर और अवंतीपोरा पुलिस ने इलाके को घेर लिया। सड़क से यातायात रोक दिया। बीडीएस टीम ने आईईडी को सुरक्षित ढंग से निष्क्रिय कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवानों की सतर्कता से आतंकियों के नापाक मंसूबे विफल
सेना ने कहा कि समय पर सुरक्षाबलों ने कार्रवाई कर आतंकियों के नापाक मंसूबों को विफल कर दिया है। वहीं, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों घटनाओं में मामले दर्ज कर लिए हैं। विस्फोटक को रखने वालों की तलाश शुरू कर दी है।

सांबा में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, गोलियां व विस्फोटक बरामद

-पुलिस ने तलाशी अभियान के दौरान पाई सफलता
सांबा। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सांबा जिले के कवला वन क्षेत्र में आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर गोला-बारूद बरामद किया है। पुलिस को सूचना मिली कि चीला डंगा क्षेत्र में आतंकी ठिकाना है। इसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान चलाकर गोला-बारूद बरामद किया। इसे गुफा में छिपाकर रखा था। बरामद हथियारों में एके 47 की 29 गोलियां, एके राइफल की एक मैगजीन और 250 ग्राम विस्फोटक मिला। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। संवाद


चीला डंगा रहा है घुसपैठियों का पुराना मार्ग
चीला डंगा क्षेत्र पहले भी घुसपैठियों का पुराना मार्ग रहा है। इस क्षेत्र में आतंकियों के साथ मुठभेड़ हो चुकी हैं। सूत्रों के अनुसार, आतंकी सीमा से घुसपैठ कर चीला डंगा के जंगलों से होते हुए पहाड़ी क्षेत्रों में प्रवेश करते थे। इसके बाद उनके मददगार उन्हें मंजिल तक पहुंचाते थे। वर्ष 2006 में सपवाल क्षेत्र में सेना के साथ एक मुठभेड़ हुई थी, लेकिन आतंकी भाग निकले थे। वहीं, इन्हीं जंगलों में कई बार संदिग्ध देखे जाते रहे हैं। अगस्त 2024 में भी रात को संदिग्ध देखे गए थे, जिसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया था। अब इसी क्षेत्र से गोला-बारूद बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed