फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   srinagar, climate, temprature

Jammu News: मौसम साफ रहने से जम्मू-कश्मीर के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी

विज्ञापन
srinagar, climate, temprature
26 तक मौसम शुष्क रहने की संभावना, 27-28 मार्च को हो सकती है हल्की बर्फबारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के लगभग सभी हिस्सों में सोमवार को मौसम शुष्क रहा और धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 27-28 मार्च को हल्की बर्फबारी की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को जम्मू संभाग के कठुआ जिले का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, जम्मू में 27 डिग्री सेल्सियस और कश्मीर संभाग में दिन के तापमान वृद्धि देखी गई। श्रीनगर में तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक के साथ 16.6 डिग्री दर्ज किया गया जबकि संभाग में सबसे अधिक तापमान कुपवाड़ा में 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक था।
विज्ञापन

प्रदेश में न्यूनतम पारा में सामान्य से कम रहा है। जम्मू संभाग में सबसे कम तापमान भद्रवाह में 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस कम था। कश्मीर संभाग में सबसे कम तापमान गुलमर्ग में माइनस 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम था।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 मार्च तक मौसम रहेगा शुष्क
मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि 26 मार्च तक मौसम आम तौर पर शुष्क रहेगा, केवल 19 तारीख की रात को ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा 27-28 मार्च को ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश/बर्फबारी की ताजा बौछार होने की संभावना है।


यात्री, पर्यटक और ट्रांसपोर्टर सलाह के अनुसार करें सफर
अधिकारी ने यात्रियों/पर्यटकों/ट्रांसपोर्टरों को प्रशासन/यातायात सलाह का पालन करने की अपील की है। इसके अलावा किसानों को खेती-बाड़ी का काम फिर से शुरू करने की सलाह दी है। ढलान वाले और हिमस्खलन वाले क्षेत्रों से बचने के लिए कहा है। इस बीच जो मार्ग बर्फबारी के चलते बंद हुए थे उनपर से बर्फ हटाने का काम शुरू हो गया है। सोमवार को भी श्रीनगर-कारगिल, कोकरनाग-किश्तवाड़ और मुगल रोड यातायात के लिए बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed