{"_id":"67b64eb5df5ba6edfe0ca35e","slug":"srinagar-climate-snowfall-srinagar-news-c-10-lko1027-549207-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मौसम का असर... घाटी घूमने आए रहे पर्यटक कम बर्फ देख हो रहे निराश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मौसम का असर... घाटी घूमने आए रहे पर्यटक कम बर्फ देख हो रहे निराश
विज्ञापन
माैसम बदलाव के चलते गुलमर्ग में कम हुई बर्फ। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों की आजीविका पर भी संकट, होटल बुकिंग पर 50 फीसदी पड़ा प्रभाव
अमृतपाल सिंह बाली
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में कम बारिश से जहां जलस्रोतों में पानी का स्तर घट रहा है। इससे गर्मी का मौसम संकट भरा हो सकता है। कम बर्फबारी होने से सैलानी भी निराश लौट रहे हैं। पर्यटन गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों के अनुसार, करीब 50 फीसदी बुकिंग में कमी आई है।
प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग के जो नजारे इस समय हुआ करते थे, वे आज देखने को नहीं मिल रहे। पहले जब भी पर्यटक आते थे तो बर्फ की सफेद चादर में घाटी को लिपटा पाते थे। आज दृश्य बिलकुल ही अलग है। दिल्ली से परिवार के साथ घूमने आई सुनीता चौधरी ने कहा, मैं पहले भी फरवरी में आई हूं, तब यहां करीब चार फुट तक बर्फ होती थी। इस बार यहां आकर निराशा हुई। हम शिव मंदिर गुलमर्ग गए तो पहाड़ी पर बर्फ न के बराबर थी। एक अन्य पर्यटक प्रतिभा शर्मा ने कहा, पर्यटक यहां बर्फबारी देखने के आते हैं और जब बर्फ नहीं मिलेगी तो निराशा होगी। आज जो कुछ हो रहा है, सब ग्लोबल वार्मिंग का नतीजा है।
गुलमर्ग में गाइड के तौर पर काम करने वाले तहसीन खान ने कहा, मैं 10-12 साल से काम कर रहा हूं, लेकिन ऐसा हाल पहले नहीं देखा। यह सब प्रदूषण के कारण है - जो स्नो बाइक या गाड़ियां यहां चलती हैं। उन पर रोक लगाई जानी चाहिए। मौजूदा हालात का असर आने वाले दिनों में ज्यादा होगा, क्योंकि ऊपरी क्षेत्रों में पर्यटकों को बर्फ नहीं मिलेगी। पर्यटन क्षेत्र से जुड़े एक अन्य मंजूर पख्तून ने बताया कि बुकिंग लगभग कैंसिल हो गई हैं, शीतकालीन खेल स्थगित होने से कैंसिंलेशन हुई है। लगभग इस सीजन में गुलमर्ग पूरी तरह से बुक रहता था, लेकिन बर्फबारी कम होने से 50 प्रतिशत बुकिंग पर असर पड़ा है। हम उम्मीद करते हैं कि हमारा स्प्रिंग सीजन अच्छा जाए। पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोग प्रार्थना कर रहे हैं कि जैसा कि मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि आने वाले दिनों में बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
एक जनवरी से 19 फरवरी तक हुई बारिश
कश्मीर में एक जनवरी से 19 फरवरी 2025 तक 29.9 मिलीमीटर बारिश हुई। सामान्य बारिश 17.9 मिलीमीटर दर्ज हुई। पिछले साल की इस अवधि के अनुसार इस बार बारिश में 83 फीसदी कमी दर्ज की गई। पिछले वर्ष यह आंकड़ा इस अवधि में 43 फीसदी था।
तीन सालों में कश्मीर पहुंचे पर्यटक
वर्ष आंकड़ा (लाख में)
2024 29.5
2023 27.1
2022 26.7