फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar bypoll: highest in voting and lowest voting in Idgah

श्रीनगर उपचुनाव: कंगन में सबसे ज्यादा और ईदगाह में पड़े सबसे कम वोट

Sun, 09 Apr 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 09 Apr 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
Srinagar bypoll: highest in voting and lowest voting in Idgah
मतदान केंद्र से बाहर निकलती महिलाएं - फोटो : PTI
श्रीनगर संसदीय क्षेत्र में कुल 7.14 फीसदी रहे मतदान में कंगन विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 15199 वोट पड़े जबकि ईदगाह विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 383 वोट ही पड़े।
विज्ञापन


इसकी जानकारी रियासत के मुख्य चुनाव अधिकारी शांतमनु ने श्रीनगर में पत्रकार वार्ता के दौरान दी। शांतमनु ने कहा कि श्रीनगर संसदीय क्षेत्र के 12611395 मतदाताओं के लिए 1559 मतदान केंद्र और 6236 चुनाव कर्मियों को तैनात किया गया था। मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि कश्मीरी विस्थापितों को मिलाकी कुल 90050 वोट पड़े।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा श्रीनगर जिले की आठ विधानसभा क्षेत्रों में 24574 वोट पड़े। हजरतबल में 3483, जदीबल में 3280, ईदगाह में 383, खनेयार में 2587, हब्बाकदल में 2058, अमीराकदल में 3331, सोनवार में 4777 और बटमालू में 4675 वोट पड़े। इसी तरह बडगाम जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों में 40288 वोट पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाडूरा विधानसभा क्षेत्र में 602, बडगाम में 13276, बीरवाह में 13625, खान साहेब में 9492 और चरार ए शरीफ में 3293 वोट पड़े।

गांदरबल की दो विधानसभा क्षेत्रों में 24217 वोट पड़े। कंगन में 15199 और गांदरबल विधानसभा क्षेत्र में 9018 वोट पड़े। उन्होंने कहा श्रीनगर जिले की ईदगाह विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 383 वोट पड़े। उन्होंने कहा जम्मू, उधमपुर व नई दिल्ली में कश्मीरी विस्थापितों के लिए बनाए गए मतदान केंद्रों में 971 वोट पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed