फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   srinagar, baramula, terrism, OGW, arrest

आतंक पर प्रहार: बारामुला से लश्कर के चार मददगार हथियारों के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
srinagar, baramula, terrism, OGW, arrest
-पीएसए के तहत बंद आतंकी सहयोगी मुदसिर अहमद शेख के लिए करते थे काम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर/बारामुला। कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों का आतंक पर प्रहार जारी है। बुधवार को उत्तरी कश्मीर के बारामुला से पुलिस ने लश्कर-ए-ताइबा के सहयोगी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के चार मददगारों (ओजीडब्ल्यू) को पिसतौल व हथगोलों के साथ गिरफ्तार किया है। जांच में पाया गया कि चारों मददगार कुंजर निवासी आतंकी मुदसिर अहमद शेख निवासी के लिए काम कर रहे थे, जो वर्तमान में पीएसए के तहत बंद है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार को नाराधिरी डांगरपोरा जंक्शन पर नाका चेकिंग के दौरान सेना की 52 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और 53 बटालियन सीआरपीएफ के साथ बारामुला पुलिस की संयुक्त टीमों ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान गुलाम हसन मीर निवासी मुरन टंगवारी चंदूसा और मुख्तार अहमद खान निवासी पिंजवारा लारिडोरा चंदूसा के तौर पर हुई। सुरक्षा बलों को देखकर उन्होंने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें दबोच कर उनके कब्जे से एक चीन निर्मित पिस्तौल, एक मैगजीन, 12 गोलियां और दो हथगोले बरामद हुए। पुलिस स्टेशन शीरी में उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। इसमें उनके खुलासे पर दो और संदिग्धों अल्ताफ अहमद राथर निवासी कव्हार और फारूक अहमद नकीब निवासी कुंजर को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों के खुलासे के बाद दो हथगोले बरामद किए गए। बाद में उन्हें तत्काल मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed