{"_id":"654fde1a4dd35581c60ad2c0","slug":"srinagar-bandipora-sports-selection-cricket-srinagar-news-c-10-jam1008-241576-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मसर्रत चौके-छक्के लगा बांदीपोरा की महिलाओं के सपनों को लगाएंगी पंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मसर्रत चौके-छक्के लगा बांदीपोरा की महिलाओं के सपनों को लगाएंगी पंख
Sun, 12 Nov 2023 01:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 12 Nov 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केयू की महिला क्रिकेट टीम में चयन, टीम इंडिया से खेलना लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदीपोरा। रूढ़ीवादी धारणाओं को तोड़ते हुए उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के मलंगम निवासी 20 वर्षीय मसर्रत बशीर अब कश्मीर यूनिवर्सिटी (केयू) से खेलते हुए घाटी में महिलाओं को नई राह दिखाएंगी। उनका केयू महिला टीम में चयन हुआ है। मशर्रत का लक्ष्य देश के लिए खेलना है।
वह कश्मीर विश्वविद्यालय के हसन खोहामिया डिग्री कॉलेज बांदीपोरा परिसर में बीए की छात्रा हैं। उन्होंने बताया कि शहरों की तुलना में ग्रामीण इलाकों में लड़कियों के लिए अवसर कम हैं। खासकर कश्मीर जैसे पुरुष प्रधान क्षेत्र में लड़कियों के लिए। चयन के लिए उन्होंने कॉलेज के अधिकारियों और अपने माता-पिता, विशेषकर पिता को श्रेय दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी लक्ष्य के कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता सफल होने में मदद करती है। टीम में शामिल एक अन्य खिलाड़ी इकरा ने मसर्रत को बधाई दी है।
कॉलेज अधिकारी खेल गतिविधियों में खिलाड़ियों का समर्थन कर रहे हैं। मसर्रत जैसी और प्रतिभाएं पैदा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। टीम पहले से ही कश्मीर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर कॉलेज महिला टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रही है और सेमीफाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है।
विज्ञापन
- डॉ. तौसीफ, प्रमुख, शारीरिक शिक्षा विभाग, हसन खोहामिया डिग्री कॉलेज बांदीपोरा