फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   srinagar, bandipora, election, order

Jammu News: चुनाव प्रचार में सरकारी वाहनों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध

Mon, 18 Mar 2024 03:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 18 Mar 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
srinagar, bandipora, election, order
चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी बांदीपोरा ने जारी किया आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। चुनाव आयोग के निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट बांदीपोरा शकील उल रहमान ने चुनावी प्रचार में सरकारी वाहनों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

इसके तहत चुनाव के दौरान प्रचार या रैली में राजनीतिक दल, उम्मीदवार या चुनाव से जुड़ा कोई भी व्यक्ति (चुनाव से संबंधित किसी भी आधिकारिक कर्तव्य का पालन करने वाले अधिकारियों को छोड़कर) लोकसभा चुनावों की समाप्ति तक जिला के क्षेत्राधिकार में सरकारी वाहनों का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। इसका उद्देश्य चुनाव के दौरान सौहार्दपूर्ण माहौल मुहैया करवाना है। इन निर्देशों का सभी संबंधित सरकारी विभागों, राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों आदि द्वारा कड़ाई से पालन किया जाएगा। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बांदीपोरा और अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (नोडल अधिकारी-एमसीसी) को निर्देशों का कार्यान्वयन सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed