{"_id":"3b64c419c9609effb7d57be8f19040cc","slug":"srinagar-airport-start-functioning-again-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर उड़ानें बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर उड़ानें बहाल
अमृतपाल सिंह बाली/ अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Tue, 16 Jun 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार को सभी उड़ाने बहाल हो गईं। एयरपोर्ट पर तैनात एक अधिकारी के मुताबिक मंगलवार को सभी विमानों ने श्रीनगर हवाई अड्डे से अपने निर्धारित समय पर उड़ानें भरीं। टेकऑफ के लिए हवाई पट्टी की लंबाई घटाई गई है तथा क्षतिग्रस्त विमान की मरम्मत का काम जारी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि केवल सुबह आने वाली उड़ानों में थोड़ी देरी हुई लेकिन उसके बाद सभी ऑपरेशन सामान्य रूप से सही समय पर हुए। करीब 30 उड़ानें दिन में संचालित की गई। बताया कि हवाई पट्टी को ठीक करने का कार्य जारी है। इसमें थोड़ा समय लगेगा जिसके कारण टेकऑफ के दौरान अब हवाई पट्टी की लंबाई 12000 मीटर से घटाकर 8500 मीटर कर दी गई है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त एयर इंडिया विमान को हैंगर में ले जाकर उसकी मरम्मत का कार्य जारी है। गौरतलब है कि श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा होने से उस वक्त टल गया जब जम्मू से श्रीनगर आ रहे एयर इंडिया के विमान का टायर लैंडिंग के दौरान फट गया। इस हादसे के समय विमान में करीब 167 यात्री सवार थे। हादसे के कारण 13 उड़ानें रद्द करनी पड़ी थी।
विज्ञापन