{"_id":"669653fd3d5a7db50d0d97dd","slug":"spreading-web-of-terrorism-in-jammu-division-nine-terrorist-incidents-in-two-months-12-security-personnel-10-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद का फैलता जाल: दो महीने में नौ आतंकी वारदातें, इस साल 12 सुरक्षाकर्मी, 10 नागरिकों की मौत, 55 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकवाद का फैलता जाल: दो महीने में नौ आतंकी वारदातें, इस साल 12 सुरक्षाकर्मी, 10 नागरिकों की मौत, 55 घायल
Tue, 16 Jul 2024 04:43 PM IST
गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: गुलशन कुमार
Updated Tue, 16 Jul 2024 04:43 PM IST
सार
जम्मू संभाग की बात करें तो एक जनवरी से अब तक आतंकी हमलों में सेना के एक कैप्टन समेत 12 सुरक्षाकर्मी बलिदान हो गए हैं। इन हमलों में 10 नागरिकों की मौत हुई, जबकि 55 लोग घायल हो गए। इस दौरान पांच आतंकवादियों को मौत के घाट पर उतारा गया है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग में इस साल आतंकवादी मामलों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। हालांकि आतंकवाद से निपटने के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा ग्रिड बनाए जाने की बात कही गई है। अकेले जून और जुलाई के महीने में ही आठ आतंकवादी वारदातें हुई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के शपथ लेने के दिन से शुरू हुआ आतंकी हमलों का सिलसिला अब भी जारी है। सुरक्षा को लेकर कई उच्च स्तरीय बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन कुछ आतंकी अब भी सर का दर्द बने हुए हैं।
विज्ञापन
जम्मू संभाग की बात करें तो एक जनवरी से अब तक आतंकी हमलों में सेना के एक कैप्टन समेत 12 सुरक्षाकर्मी बलिदान हो गए हैं। इन हमलों में 10 नागरिकों की मौत हुई, जबकि 55 लोग घायल हो गए। इस दौरान पांच आतंकवादियों को मौत के घाट पर उतारा गया है।
विज्ञापन
इस साल हुई प्रमुख आतंकी वारदातें
- 15 जुलाई: डोडा जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक अधिकारी समेत चार सैन्यकर्मी बलिदान हुए
- 8 जुलाई: कठुआ जिले में आतंकवादी हमले में पांच सैन्यकर्मी शहीद और इतने ही घायल हुए
- 7 जुलाई: राजोरी जिले में सुरक्षा चौकी पर आतंकवादी हमले में एक सैन्यकर्मी घायल
- 26 जून: डोडा जिले में मुठभेड़ में तीन विदेशी आतंकवादी मारे गए
- 12 जून: डोडा जिले में आतंकवादी हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हुए
- 11/12 जून: कठुआ जिले में मुठभेड़ में दो विदेशी आतंकवादी मार गिराए। यहां एक सीआरपीएफ जवान बलिदान हुए। इसी दिन डोडा जिले में आतंकवादी हमले में पांच राष्ट्रीय राइफल्स के जवान और एक विशेष पुलिस अधिकारी घायल हुए
- 9 जून: रियासी जिले में एक बस पर आतंकवादी हमले में नौ तीर्थयात्री मारे गए और 42 घायल हो हुए
- 4 मई 2024: पुंछ जिले में आतंकवादी हमले में भारतीय वायुसेना का एक जवान बलिदान हो गए और पांच घायल हुए
- 28 अप्रैल: उधमपुर जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक ग्राम रक्षा गार्ड बलिदान हो गए
- 22 अप्रैल: राजोरी जिले में आतंकवादियों ने एक सरकारी कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी
विज्ञापन