फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports

रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से जीता कटड़ा क्लब

विज्ञापन
sports
रियासी। स्पोर्ट्स स्टेडियम में रियासी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में वीरवार को कटड़ा क्लब की टीम ने सावलाकोट को एक विकेट से हरा कर रोमांचक जीत दर्ज की। इसमें कटड़ा के बल्लेबाज रशीद ने शानदार 31 रन की नाबाद पारी खेली।
विज्ञापन

वीरवार को कटड़ा क्लब और सावलाकोट के बीच मुकाबला हुआ। कटड़ा क्लब की टीम ने टास जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सावलाकोट की टीम 14.3 ओवर में 114 रन पर ही ढेर हो गई है। टीम के लिए बल्लेबाज भूषण सिंह ने सर्वाधिक 31, भूवन ने 28 व सुनील ने 17 रन की पारी खेली। कटड़ा के लिए गेंदबाज विनय ने तीन ओवर में चौदह रन दे कर दो, अंकुश ने दो व रिंकू ने तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

115 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कटड़ा की शुरूआत अच्छी नहीं रही। बल्लेबाज शिवा ने 45 गेंद पर 31, आमिर ने 29 गेंद पर 23 रन बनाएं। सावलाकोट की सधी हुई गेंदबाजी के चलते कटरा के बल्लेबाज खुल कर नहीं खेल पाए। अंतिम विकेट के लिए बल्लेबाज रशीद की तरफ से बनाए गए नाबाद 31 और भानू के नाबाद चार रन की बदौलत कटड़ा की टीम ने मैच को जीत लिया। सावलाकोट के गेंदबाज बाबर ने पांच विकेट, मोहन व सुनील ने दो-दो विकेट हासिल किए। रशीद को उन की बेहतरीन बल्लेेबाजी के लिए मैन आफ द मैच दिया गया। वहीं बाबर को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed