फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

Jammu News: बीपीएस ब्लास्टर की टीम ने जीता क्रिकेट मैच

विज्ञापन
sports news
सुंदरबनी। सुंदरबनी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मंगलवार को बीपीएस की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए बीपीएस ब्लास्टर ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए। इसमें विकास शर्मा ने 40 गेंद में 55 रन का योगदान दिया, जबकि हर्षित ने 12 गेंद पर 20 रन बनाए। 139 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइट राइडर्स की टीम 18 ओवर में 103 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की तरफ से संजीव शर्मा ने 18 गेंद में 25 रन का योगदान दिया। बीपीएस ब्लास्टर की तरफ से बख्शी ने चार विकेट हासिल किए। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, जबकि पूरे टूर्नामेंट में 350 रन और 10 विकेट लेकर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले पीयूष शर्मा को मैन ऑफ द सीरीज दिया गया। सुंदरबनी प्रीमियर लीग प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में कालीधर ब्रिगेड कमांडर मुख्य अतिथि रहे।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जिस प्रकार युवा पीढ़ी नशे की तरफ बढ़ रही है, उसे रोकने के लिए युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ अधिक से अधिक खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed