{"_id":"67dc7891e1a5b3ba6c064b15","slug":"sports-news-samba-news-c-312-1-sjam1007-102178-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सतराइया इलेवन और वाईसीसी क्लब जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सतराइया इलेवन और वाईसीसी क्लब जीते
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। स्काॅस्ट के मैदान में पुलिस की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो मैच खेले गए। इसमें सतराइया इलेवन और वाईसीसी क्लब ने जीत दर्ज की।
पहला मैच सतराइया इलेवन व आजाद क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया। आजाद क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 68 रन बनाए। टीम के बल्लेबाज केशव ने 15 व साहिल ने 11 रन का योगदान दिया। टीम के अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए। सतराइया इलेवन के आकाश व अमन ने तीन-तीन विकेट प्राप्त किए। बाद में सतराइया इलेवन ने आठ विकेट खोकर 12 ओवरों में 69 रन बनाकर दो विकेट से जीत प्राप्त की। नितिन ने 3 व रवि ने 2 विकेट प्राप्त किए।
दूसरा मैच में वाईसीसी व वरुण क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वाईसीसी क्लब ने निर्धारित 15 ओवरों में 7 विकेट खोकर 104 रन बनाए। इसमें टीम के बल्लेबाज गुरप्रीत ने 26, शानू ने 17 व रोहित ने 13 रनों का योगदान दिया। बाद में वरुण क्रिकेट क्लब की टीम 10 ओवरों में 89 रन बना पाई। इसमें बल्लेबाज कालू के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। संदीप व साेनू ने 3-3 विकेट प्राप्त किए। वाईसीसी क्लब ने 15 रन से जीत प्राप्त कर दूसरे राउंड में प्रवेश किया। एसडीपीओ आरएस पुरा गुरमीत सिंह ने कहा कि जेके पुलिस की ओर से इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन करने का मकसद युवाओं को खेल के प्रति जागरूक कर नशे से दूर रखना है।