{"_id":"657b716cdffefea40b0ae6cf","slug":"sports-news-jammu-news-c-385-1-ja21001-1337-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन : विपुल और नकुल की \nजोड़ी मिश्रित युगल में चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन : विपुल और नकुल की जोड़ी मिश्रित युगल में चैंपियन
विज्ञापन
जम्मू। विपुल सैनी और नकुल वैद मिश्रित युगल स्पर्धा में चैंपियन बने। एमए स्टेडियम के इंडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में दर्शन महाजन मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट में वीरवार को मिश्रित युगल के फाइनल में विपुल सैनी और नकुल वैद की जोड़ी ने शौर्यवीर और नीलकंठ को हराया। पुरुषों की एकल स्पर्धा के फाइनल में शौर्य प्रथम ने विपुल सैनी को 21-16, 21-12 से हराया। अंडर-15 लड़कों के एकल मुकाबले में शिवांश और लड़कियों में सुहानी शर्मा विजेता रही। अंडर-17 के एकल स्पर्धा के फाइनल में शौर्यवीर ने गोपेश सिंह को मात दी।
जम्मू-कश्मीर पुलिस के पूर्व महानिरीक्षक और खेल प्रमोटर गुर्जर सिंह सलाथिया ने कहा कि दर्शन महाजन मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट ने जम्मू-कश्मीर के युवाओं की प्रतिभा को साबित किया है। इस मेगा टूर्नामेंट के दौरान बेहतरीन नतीजे सामने आए। मौके पर जम्मू-कश्मीर बैडमिंटन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कर्नल डीवी शर्मा और महासचिव बलबीर सिंह जम्वाल उपस्थित थे। संवाद