फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

Jammu News: 650 करोड़ से संवरेंगे 570 से ज्यादा खेल प्रोजेक्ट

विज्ञापन
sports news
प्रदेश में खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं देने पर चल रहा काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में खेल सुविधाएं बेहतर करने के लिए युवा सेवाएं एवं खेल विभाग बड़े स्तर पर काम कर रहा है। इस वर्ष में 650 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 570 से ज्यादा खेल एवं युवा अवसंरचना परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इनकी समीक्षा मंगलवार को आयुक्त सचिव खेल डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी ने पहली तिमाही की बैठक में की। बताया गया कि खेल निदेशालय 315 परियोजनाओं पर काम कर रहा है। प्रदेश में खेल परिषद 263 परियोजनाओं का निर्माण करा रही है। इनमें नए स्टेडियम, इंडोर हॉल, खेल मैदान, यूथ हॉस्टल, खेल अकादमियां और अन्य आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं।

नगरोटा खेल गांव को आधुनिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां लॉन टेनिस अकादमी, स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग सेंटर, यूथ हॉस्टल और क्रिकेट सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। राजोरी, रामबन, सांबा, श्रीनगर, अनंतनाग, कुलगाम, पुंछ और जम्मू सहित कई जिलों में नए खेल भवन और आवासीय खेल परिसर बनाए जा रहे हैं। डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी ने कहा कि सभी परियोजनाओं को तय समय में पूरा करने, गुणवत्ता बनाए रखने और डिजिटल निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed