{"_id":"68eac7c2ce8f9f4951052fa7","slug":"sports-news-jammu-news-c-10-lko1027-736261-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अरिहंत की शतकीय पारी से जम्मू-कश्मीर ने तमिलनाडु को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अरिहंत की शतकीय पारी से जम्मू-कश्मीर ने तमिलनाडु को हराया
तमिलनाडु के खिलाफ मैच जीतने के बाद जम्मू कश्मीर की टीम स्रोत जेकेसीए
Link Copied
जम्मू। वीनू मांकड़ अंडर-19 टूर्नामेंट में जम्मू-कश्मीर ने तमिलनाडु को दो विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम-बी लखनऊ में शनिवार को मुकाबला खेला गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए तमिलनाडु ने 49.2 ओवर में 253 रन बनाए। इसमें ओपनर विनीथ वीके ने 94 और भारत एम ने 48 रन की पारी खेली। जम्मू-कश्मीर के लिए कप्तान ध्रुव शर्मा और जैद अहमद ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जम्मू-कश्मीर के लिए अरिहंत शर्मा ने 104 गेंद पर 105 रन की धमाकेदार शतकीय पारी खेली। पारी में आठ चौके और पांच छक्के जड़े। इसके अलावा सलमान अहमद बक्शी (34), कमाक्ष शर्मा (27) और शिवा ठाकुर (21) रन की उपयोगी पारी खेली टीम की जीत तक पहुंचा। जेकेसीए के सदस्य प्रशासन ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता ने टीम को बधाई देते हुए अरिहंत की पारी को कौशल और जज्बे का बेहतरीन उदाहरण बताया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।