{"_id":"68d85489c0faf62eee0bb23c","slug":"sports-news-jammu-news-c-10-lko1027-724882-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: घरेलू सत्र में जेकेसीए पहली बार \nआठ राष्ट्रीय मैच की मेजबानी करेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: घरेलू सत्र में जेकेसीए पहली बार आठ राष्ट्रीय मैच की मेजबानी करेगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
42 बार की चैंपियन मुंबई और जम्मू-कश्मीर के बीच रणजी ट्रॉफी का मुकाबला 15 अक्तूबर से श्रीनगर में
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अक्तूबर से शुरू हो रहे घरेलू सत्र में जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) पहली बार आठ राष्ट्रीय मैचों की मेजबानी कर रहा है। यह मुकाबला जम्मू और श्रीनगर में खेले जाएंगे। इनमें तीन रणजी ट्रॉफी (सीनियर पुरुष) तीन कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी (अंडर-23 पुरुष) और दो कूच बिहार ट्रॉफी (अंडर-19 पुरुष) टूर्नामेंट के मुकाबले हैं।
जम्मू और श्रीनगर में होने वाले यह मुकाबले क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांच से भरे होंगे सीजन का सबसे बड़ा आकर्षण 42 बार की चैंपियन मुंबई और जम्मू-कश्मीर के बीच रणजी ट्रॉफी का मुकाबला होगा। यह मैच 15 से 18 अक्तुबर तक एसके स्टेडियम श्रीनगर में खेला जाएगा। इसके बाद 25 से 28 अक्तुबर को राजस्थान के खिलाफ मुकाबला भी श्रीनगर में होगा। वहीं, 16 से 19 नवंबर को जम्मू के जेकेसीए हॉस्टल ग्राउंड पर जम्मू-कश्मीर, हैदराबाद से भिड़ेगी।
युवा प्रतिभाओं का प्रदर्शन
अंडर-23 और अंडर-19 टीमों के लिए भी बड़ा मंच तैयार है। जम्मू यूनिवर्सिटी ग्राउंड पर अंडर-19 टीम 23 से 26 नवंबर को मुंबई और एक से चार दिसंबर को बड़ौदा से भिड़ेगी। इसके अलावा, फरवरी 2026 में जेकेसीए हॉस्टल ग्राउंड, जम्मू में अंडर-23 मुकाबले बड़ौदा और गोवा के खिलाफ होंगे।
विज्ञापन
-- -- -
पत्रकारों के लिए मान्यता प्रक्रिया
जेकेसीए ने खेल पत्रकारों और कैमरामैन को इन आयोजनों के कवरेज के लिए मान्यता हेतु आवेदन करने का आमंत्रण किया है। इच्छुक पत्रकारों को अपने आवेदन पांच अक्तूबर 2025 तक जेकेसीए कार्यालय जम्म और श्रीनगर में व्यक्तिगत रूप से या डाक से जमा कर सकते है। जेकेसीए के सदस्य प्रशासन ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि सिर्फ मान्यता प्राप्त पत्रकारों को ही प्रवेश मिलेगा।