फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट : उदयन सुहानी, उन्नति और राघव विजेता

विज्ञापन
sports news
बैडमिंटन प्रतियोगिता के दौरान मुकाबला खेलने खिलाड़ी स्रोत आयोजक
- टूर्नामेंट में दूसरे दिन हुए रोमांचक मुकाबले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। योनैक्स सनराइज सीनियर्स और जूनियर्स रैंकिंग-कम-सिलेक्शन बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। बॉयज अंडर-19 में उदयन, गर्ल्स में सुहानी, महिला वर्ग में उन्नति और पुरुष वर्ग में राघव विजेता बने।
एमए स्टेडियम के इंडोर हॉल कांप्लेक्स में खेले गए मुकाबलों के बॉयज अंडर-19 वर्ग में उदयन ने रेहान मंजूर को 21-10, 21-17 के अंतर से हराया। शिवांश ने पुंछ के लबीब उल्लाह को 21-13, 21-18 से मात दी। भवदीप ने कुणाल सिंह को 21-13, 21-16 से हराया।
विज्ञापन

गर्ल्स अंडर-19 वर्ग में सुहानी शर्मा ने कुलनाज कौर को 21-17, 21-14 के अंतर से शिकस्त दी। डायमंड ने यशस्विनी को 21-15, 21-15 से और पावनी ने सुखप्रीत को 21-13, 21-14 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला वर्ग में उन्नति जराल ने सुंबल तबरीन को 21-11, 21-15 से हराते हुए अगले दौर में जगह बनाई। कृषिका ने अंतिमा को 21-18, 21-16 से पराजित किया।
पुरुष वर्ग में राघव ने सिंगम को 21-13, 21-16 से, भाव्या ने राहुल को 21-13, 21-16 से मात दी। मुकाबलों का संचालन पवनजीत सिंह, सुखदेव सिंह, अनिल गुरखा और प्रीति गुप्ता ने किया। पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी एसएआई बैडमिंटन कोच तौसीफ अहमद और विक्रम सैनी ने निभाई। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष डॉ. ओडी शर्मा, बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ जम्मू-कश्मीर के महासचिव बलबीर जमवाल और कोषाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा सहित अभिभावक व खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed