{"_id":"69b5d19383b3a8af1e09e8db","slug":"sports-news-jammu-news-c-10-jmu1062-859265-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बादल व गुरु नानक हॉकी क्लब के बीच होगा फाइनल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बादल व गुरु नानक हॉकी क्लब के बीच होगा फाइनल मैच
विज्ञापन
जम्मू। 11वीं शहीद भगत सिंह सब-जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला श्रीनगर के बादल क्लब और जम्मू के गुरु नानक क्लब के बीच होगा। प्रतियोगिता का आयोजन शहीद-ए-आजम भगत सिंह फाउंडेशन द्वारा हॉकी जेएंडके के तत्वावधान में केके हक्कू स्टेडियम में किया जा रहा है।
शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में बादल क्लब ने बंधुरख को 4-3 से हरा दिया। यह जीत टाई-ब्रेकर के जरिए मिली। निर्धारित समय में मैच 2-2 से बराबरी पर समाप्त हुआ था। बादल क्लब ने मैच के 22वें और 58वें मिनट में गोल किए। बंधुरख ने 32वें और 48वें मिनट में गोल करके मैच को बराबरी पर ला दिया।
दूसरे सेमीफाइनल में गुरु नानक नगर हॉकी क्लब ने एकतरफा मुकाबले में खालसा हॉकी क्लब को 9-0 से करारी शिकस्त दी। दक्ष ने 18वें और 19वें मिनट में दो गोल किए। व्यवसायी ईशान शर्मा और मुख्य अभियंता (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह विशेष अतिथि रहे। ब्यूरो