Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

Jammu News: पंजाब ने राजस्थान को हराकर जीता अंडर-17 राष्ट्रीय क्रिकेट खिताब

विज्ञापन
sports news
- परी बनीं टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, फाइनल में भी चमकीं
विज्ञापन

- अनुराधा गुप्ता बोलीं- खिलाड़ी देश के राजदूत, खेलों से बढ़ता भाईचारा
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। पंजाब ने 70वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल अंडर-17 लड़कियों की क्रिकेट चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। शुक्रवार को जम्मू विश्वविद्यालय के मैदान में खेले गए फाइनल में पंजाब ने राजस्थान को नौ विकेट से शिकस्त दी। छह दिन तक चली प्रतियोगिता में देशभर की 29 टीमों ने हिस्सा लिया।
फाइनल में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 102 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। तीसरे स्थान के मुकाबले में केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने उत्तर प्रदेश को हराकर कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

पंजाब की परी को फाइनल में शानदार प्रदर्शन के लिए मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। उन्हें टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार भी मिला। परी ने आईबीएसएसओ के खिलाफ 62 गेंदों में 158 रन की तूफानी पारी खेली थी। राजस्थान की हर्षिता और पंजाब की सुखमनलीन संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुनी गईं, जबकि उत्तर प्रदेश की आर्यमा मिश्रा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहीं। समापन समारोह में युवा सेवा एवं खेल विभाग की महानिदेशक अनुराधा गुप्ता मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने बताया कि मौजूदा सत्र में जम्मू-कश्मीर ने श्रीनगर में वुशु और ताइक्वांडो की राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं आयोजित कीं और दोनों में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed