फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

Jammu News: इंटर कॉलेज खेल प्रतियोगिताएं निर्णायक दौर में, सेमीफाइनल और फाइनल आज

विज्ञापन
sports news
जम्मू विश्वविद्यालय में इंटर कॉलेज वॉलीबाल प्रतियोगिता का मुकाबला खेलते खिलाड़ी। विभाग
- फुटबॉल में जीडीसी उधमपुर, कठुआ, एएससीओएमएस और एमआईईटी कॉलेज ने क्वार्टर फाइनल जीते
विज्ञापन

- वॉलीबाल और बैडमिंटन में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दम
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल निदेशालय की ओर से इंटर कॉलेज वॉलीबाल, फुटबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। वीरवार को चौथे दिन रोमांचक मुकाबले हुए। विश्वविद्यालय के वॉलीबाल कोर्ट, फुटबॉल मैदान और जिम्नेजियम हॉल में खिलाड़ियों ने जीत के लिए जोर लगाया। प्रतियोगिताएं अब निर्णायक दौर में पहुंच गई हैं। शुक्रवार को सेमीफाइनल, फाइनल और तीसरे स्थान के मुकाबले खेले जाएंगे।
फुटबॉल पुरुष वर्ग के क्वार्टर फाइनल में राजकीय डिग्री काॅलेज (जीडीसी) उधमपुर की टीम ने जीएमसी राजोरी को 1-0, जीडीसी कठुआ ने जीसीईटी जम्मू को 5-3, एएससीओएमएस जम्मू ने पीजी विभाग की टीम को 1-0 और एमआईईटी कॉलेज ने पीएचसीपी कॉलेज को 2-0 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन

बैडमिंटन पुरुष वर्ग में जीडीसी सांबा ने पीजी विभाग, जीडीसी पुंछ ने जीएएमसी अखनूर, यूआईईटी कठुआ ने बीडीसी उधमपुर और जीडीसी उधमपुर ने जीडीसी कठुआ की टीम को मात दी। महिला वर्ग में जीसीडब्ल्यू परेड, जीडीसी सुंदरबनी, एमआईईआर कॉलेज और पीजी विभाग ने अपने-अपने मुकाबले जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

वॉलीबाल में जीडीसी सांबा, जीडीसी बनिहाल, जीडीसी भद्रवाह, पीजी विभाग, जीडीसी उधमपुर, जीडीसी मेंढर, जीएमसी राजोरी और जीडीसी बिश्नाह समेत अन्य टीमों ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिताओं का आयोजन जम्मू विश्वविद्यालय के खेल एवं शारीरिक शिक्षा निदेशालय के निदेशक डॉ. दाऊद इकबाल बाबा की देखरेख में किया जा रहा है।

जम्मू विश्वविद्यालय में इंटर कॉलेज वॉलीबाल प्रतियोगिता का मुकाबला खेलते खिलाड़ी। विभाग

जम्मू विश्वविद्यालय में इंटर कॉलेज वॉलीबाल प्रतियोगिता का मुकाबला खेलते खिलाड़ी। विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed