{"_id":"6ab83a49077747d3e0078d62","slug":"sports-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1023285-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सॉफ्ट टेनिस और गतका में जम्मू व कठुआ के खिलाड़ियों का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सॉफ्ट टेनिस और गतका में जम्मू व कठुआ के खिलाड़ियों का दबदबा
विज्ञापन
- अमान जावेद, हरिकेश दत्त और महिविंदर सिंह ने जीता स्वर्ण पदक
- अंडर-14 से अंडर-19 वर्ग तक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। लड़कों के ऑल एज ग्रुप के लिए शनिवार को अंतर जिला यूटी स्तरीय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता एमए स्टेडियम और गतका प्रतियोगिता खेल गांव नगरोटा में हुई। यूटी के विभिन्न जिलों से करीब 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सॉफ्ट टेनिस के अंडर-14 वर्ग में श्रीनगर के अमान जावेद ने स्वर्ण, अब्दुल्ला इरफान ने रजत और जम्मू के विहाल सिंह व अनंतनाग के मुजतबा हसन ने कांस्य पदक जीता।
अंडर-17 में जम्मू के हरिकेश दत्त विजेता और देविक कोतवाल उपविजेता रहे। अंडर-19 में जम्मू के महिविंदर सिंह ने स्वर्ण और पुंछ के इम्तियाज खान ने रजत पदक हासिल किया। गतका के अंडर-17 फरी स्टिक व्यक्तिगत वर्ग में कठुआ के प्रभजोत सिंह विजेता रहे। टीम वर्ग में कठुआ की टीम प्रथम रही। सिंगल स्टिक व्यक्तिगत वर्ग में जम्मू ने स्वर्ण जीता। अंडर-19 सिंगल स्टिक टीम वर्ग में सांबा ने स्वर्ण और जम्मू ने रजत जीता। व्यक्तिगत वर्ग में जम्मू के अरशदीप सिंह और फरी स्टिक में कठुआ के सरवप्रीत सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किया।