{"_id":"696d4da374b023b2120af134","slug":"sports-news-jammu-news-c-10-jmu1052-814882-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं की ताकत को दिखाती हैं खेलों में उपलब्धियां : शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं की ताकत को दिखाती हैं खेलों में उपलब्धियां : शर्मा
विज्ञापन
कन्वेंशन सेंटर में रविवार को आयोजित सृजन सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए खेल मंत्
जम्मू। युवा सेवा एवं खेल विभाग के दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के खेल सम्मेलन सृजन का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन ओलंपियन व निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने भाग लेना था, लेकिन बताया जा रहा है कि उनकी फ्लाइट रद हो गई। बतौर मुख्यातिथि खेल मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि खेलों में युवाओं की उपलब्धियां उनकी ताकत को दिखाती हैं।
युवा एथलीटों की सफलता स्पष्ट रूप से दिखाती है कि सही इकोसिस्टम होने पर जम्मू और कश्मीर के युवा हर चुनौती का सामना करने और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आत्मविश्वास से प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम हैं। सृजन के माध्यम से यह पहल जमीनी स्तर पर खेल बुनियादी ढांचे का विस्तार करके केंद्र शासित प्रदेश के खेल परिदृश्य को मजबूत करने में परिवर्तनकारी भूमिका निभा रही है। खेल को शिक्षा और कौशल विकास के साथ एकीकृत करने व लड़कियों की अधिक भागीदारी को बढ़ावा देने की जरूरत है।
जम्मू और श्रीनगर में आधुनिक क्रिकेट स्टेडियम सहित अंतरराष्ट्रीय मानक खेल सुविधाएं बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने खेलो इंडिया केंद्रों को मजबूत करने, दंगल जैसे पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने और जम्मू-कश्मीर को राष्ट्रीय खेल केंद्र में बदलने के लिए केंद्रीय मंत्रालय के साथ बेहतर सहयोग पर प्रकाश डाला।