फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

Jammu News: खेल गतिविधियों से जुड़ेंगे प्रदेश के 37.50 लाख युवा

विज्ञापन
sports news
जम्मू। मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने शुक्रवार को युवा सेवा एवं खेल विभाग के कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि 2025-26 के लिए 37.50 लाख युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने का लक्ष्य है जिसमें दिसंबर 2025 तक 29.75 लाख युवाओं को जोड़ा जा चुका है। शेष लक्ष्य मार्च 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। कुल संख्या 37.75 लाख तक पहुंचने का अनुमान है, जो वार्षिक लक्ष्य से अधिक है।
विज्ञापन

जनवरी-मार्च में जम्मू साइक्लोथॉन, फुटबॉल और क्रिकेट प्रीमियर कप, दक्षिण कश्मीर वॉलीबॉल लीग, प्रमुख शीतकालीन स्थलों पर स्नो फेस्टिवल, फरवरी में गुलमर्ग और श्रीनगर में आयोजित होने वाले छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स का आयोजन प्रस्तावित है। इसमें 31 राज्यों के खिलाड़ी भाग लेंगे। इसी तिमाही के दौरान खेल परिषद 364 गतिविधियों का संचालन करेगी।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने सूचना एवं जागरूकता अभियान चलाने को कहा ताकि अधिक लोगों तक पहुंच और भागीदारी सुनिश्चित हो सके। निर्देश दिया कि माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण की संख्या 5.5 लाख से बढ़ाकर 20 लाख तक की जाए। मुख्य सचिव ने संस्कृति विभाग से प्रदेश स्तर के उच्च प्रभावशाली कार्यक्रमों का वार्षिक कैलेंडर तैयार करने को कहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed