{"_id":"6914f73343776ba4310247c9","slug":"sports-news-jammu-news-c-10-jmu1052-761260-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: राज्य स्तरीय हैकाथॉन प्रतियोगिता में जम्मू विवि की टीम उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: राज्य स्तरीय हैकाथॉन प्रतियोगिता में जम्मू विवि की टीम उपविजेता
जेयू राज्य स्तरीय हैकाथॉन प्रतियोगिता में रहा उपविजेता
Link Copied
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के डिजाइन योर डिग्री बीटेक (कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं गणितीय नवाचार) कार्यक्रम के छात्रों ने इस्लामिक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आईयूएसटी) अवंतीपोरा की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय हैकाथॉन में उपविजेता का स्थान प्राप्त किया है। सात सदस्यीय विजेता टीम में आदिल महाजन, तविशी अमला, पवनदीप सिंह, भूमि समनोत्रा, अविचल बद्याल, गौरव शर्मा और सुहानी बहल शामिल रहे। इन्होंने प्रतियोगिता में असाधारण तकनीकी दक्षता, रचनात्मकता और टीम वर्क का प्रदर्शन किया। जम्मू विश्वविद्यालय के शोध सहायक मोहसिन हसन ने कार्यक्रम के दौरान छात्रों का मार्गदर्शन किया। बुधवार को विश्वविद्यालय के कुलपति सचिवालय में एक सम्मान समारोह करवाया गया। वीसी प्रो. उमेश राय ने छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और नवाचार एवं सहयोग की उनकी भावना की सराहना की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।