फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

Jammu News: 34वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का जेयू में समापन, पंजाब, हरियाणा, यूपी, दिल्ली का दबदबा

विज्ञापन
sports news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। 34वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अंतिम दिन पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली के एथलीटों का दबदबा रहा। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को जम्मू विश्वविद्यालय में हुआ। हरियाणा ने 25, उत्तर प्रदेश ने 17, दिल्ली ने 15, पंजाब ने 12 और उत्तराखंड ने 9 पदक जीते। मेजबान जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ के एथलीटों ने तीन-तीन पदक पाए।
लड़कों के अंडर-20 की 10000 मीटर दौड़ में जम्मू-कश्मीर के ऋतिक शर्मा, उत्तराखंड के लोकेश कुमार और जम्मू-कश्मीर के बृज भूषण, 5000 मीटर में हरियाणा की पूजा, उत्तराखंड की शिवानी और हरियाणा की आराधना कुमारी ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक पाए। हिप लांग जंप में हरियाणा की सोनिका ने स्वर्ण और कल्पना ने रजत पदक जीता। 600 ग्राम जेवलिन थ्रो में हरियाणा की सलोनी, दिल्ली की आकृति और हरियाणा की शीतल, 400 मीटर की बाधा दौड़ में उत्तर प्रदेश की ज्योति रानी, दिल्ली की हिमांशी और उत्तर प्रदेश की रागिनी सिंह, ट्रिपल जंप में उत्तराखंड की भगवती बिष्ट, उत्तर प्रदेश की आकांक्षा और पंजाब की सिमरन ने पदक पाए। अंडर-16 के हाई जंप में हरियाणा के संयोग सिंह, उत्तर प्रदेश के ऋतिक गौड़ और हरियाणा के आर्यमान शुक्ला, दिल्ली की खुशबू, उत्तर प्रदेश की तमन्ना और उत्तराखंड की श्री शर्मा, अंडर-16 के तीन किग्रा शॉटपुट में हरियाणा की अंशु ने स्वर्ण, पंजाब के जैसमीन कौर ने रजत और हरियाणा की वंशिका ने कांस्य पदक जीता। अंडर-14 आयुवर्ग के तीन किग्रा शॉटपुट में पंजाब के मनताज सिंह, उत्तर प्रदेश के नवजोत राठी और हरियाणा के धीरज साहू, अंडर-20 के ट्रिपल जंप में उत्तराखंड की भगवती बिष्ट ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश की आकांक्षा ने रजत और पंजाब की सिमरन ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

अंडर-20 के ट्रिपल जंप में पंजाब के सुखप्रीत सिंह, उत्तराखंड के भूपेंद्र बिष्ट और दिल्ली के दीपक, छह किग्रा हैमर थ्रो में हरियाणा के आकाश सिंह, पंजाब के गुरवीर सिंह और हरियाणा के हनी, अंडर-20 के 3000 मीटर ट्रिपलचेस में उत्तरप्रदेश के अनुपम, हरियाणा के मीनू और दिल्ली के कन्हैया, उत्तराखंड की अंकिता बोहरा ने स्वर्ण, दिल्ली की कनन ने रजत और पंजाब की ब्रह्मजोत कौर ने कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता जेएंडके एमेच्योर एथलेटिक एसोसिएशन के महासचिव शरत चंद्र सिंह की देखरेख में हुई। विभिन्न राज्यों से 1000 एथलीटों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed