{"_id":"6542c0a7914bb6c47901552c","slug":"sports-news-jammu-news-c-10-jam1006-235502-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कबड्डी में जीडीसी उधमपुर ने अखनूर और डोडा ने बिलावर को दी पटकनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कबड्डी में जीडीसी उधमपुर ने अखनूर और डोडा ने बिलावर को दी पटकनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू विवि में अंतर कॉलजिएट कबड्डी टूर्नामेंट में दूसरे दिन करवाए गए मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में अंतर कॉलजिएट कबड्डी टूर्नामेंट जारी है। बुधवार को दूसरे दिन प्रतियोगिता में राजकीय डिग्री कॉलेज (जीडीसी) उधमपुर ने अखनूर को, जीडीसी डोडा ने बिलावर को हराया। इसके अलावा एक मैच में जेयू के पीजी विभाग की टीम ने जीडीसी रियासी को, जीडीसी सांबा ने जीडीसी राजोरी को मात दी। जीडीसी खौड़ ने जीडीसी कुंजवानी को, जीडीसी कठुआ ने जीडीसी भद्रवाह को 10 अंकों से हराया है। विश्वविद्यालय के खेल एवं शारीरिक शिक्षा निदेशालय के निदेशक डॉ. दाउद बाबा इकबाल की देखरेख में टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।
इंटर कॉलेज टूर्नामेंट किक बक्सिंग (महिला) चैंपियनशिप में जम्मू विवि के पीजी विभाग की प्रिया शर्मा, प्रीति शर्मा, खुशी कुमारी ने स्वर्ण पदक जीते। जीडीसी कठुआ की बनिता जसरोटिया ने और जेयू के पीजी विभाग की मीनाक्षी देवी ने रजत पदक अपने नाम किया।
-- -- -- -
गुरुग्राम में होगी बास्केटबॉल प्रतियोगिता
जम्मू विश्वविद्यालय के खेल एवं शारीरिक शिक्षा निदेशालय ने बुधवार को आगामी उत्तर क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए (पुरुष) टीम को रवाना किया है। यह प्रतियोगिता गुरुग्राम में तीन से आठ नवंबर तक खेली जाएगी। निदेशक डॉ. बाबा इकबाल ने कहा कि टीम को सही ढंग से तैयार किया गया है।