{"_id":"662317b14cc1d096fd0a12b7","slug":"sports-news-akhnoor-news-c-268-1-akb1001-100501-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कुलवीर पहलवान ने गोपाल पहलवान को हराकर जीता विराट कुश्ती दंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कुलवीर पहलवान ने गोपाल पहलवान को हराकर जीता विराट कुश्ती दंगल
Sat, 20 Apr 2024 06:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 20 Apr 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
भाजपा में शामिल नए कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर नावां गांव में विराट कुश्ती दंगल का आयोजन
खौड़। खौड़ क्षेत्र के हमीरपुर नावां गांव में विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ सेना की 23 सिख रेजिमेंट के कमांडिंग आफिसर और कमेटी के चेयरमैन पुरुषोत्तम सिंह ने पहलवानों का आपस में हाथ मिलवाकर किया। प्रतियोगिता में बड़ी माली का मुकाबला कोट भलवाल के कुलवीर सिंह पहलवान और उधमपुर के गोपाल पहलवान के बीच हुआ, जिसे कुलवीर पहलवान ने जीता।
वहीं, दूसरी माली का मुकाबला परगवाल के संजय कुमार पहलवान और आरएस पुरा के विजय पहलवान के बीच हुआ, जो संजय पहलवान ने जीता। सभी कुश्तीयां आकर्षण की केंद्र बनी रही। दंगल में कुल 50 जे अधिक कुश्तियां करवाईं। इस मौके पर बचन सिंह, परवीन सिंह, बलवान सिंह, सिकंदर लाल, सुनील सिंह, देवेंद्र सिंह, काली दास, शामलाल शर्मा, तरसेम सिंह, घार सिंह, अनूप सिंह, शशि सिंह, सुनीत सिंह, बलबीर सिंह आदि उपस्थित थे।