{"_id":"616f2cece762022ae01557de","slug":"sports-jammu-news-city-reporter-news-jmu246148049","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में प्रदेश टीम की कमान शुभम पुंडिर के हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में प्रदेश टीम की कमान शुभम पुंडिर के हाथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मूू। गुजरात के वडोदरा में 27 अक्तूबर से शुरू हो रही सैय्यद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के लिए जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) ने 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। इस बार टीम की कमान युवा बल्लेबाज शुभम पुंडीर को सौंपी गई है, जबकि आईपीएल स्टार अब्दुल समद उप-कप्तान होंगे। परवेज रसूल को कप्तानी से हटाया गया है, लेकिन वह टीम का हिस्सा रहेंगे।
टीम में अपना स्थान पक्का करने के लिए खिलाड़ियों को एक कठिन चयन प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। इसके बाद छह सप्ताह का शिविर हुआ, जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित हेड हाई परफार्मेंस और स्ट्रेंथिंग एंड कंडीशनिंग कोच, निशांत बोरदोलोई के विशेषज्ञ पर्यवेक्षण में दो सप्ताह का शारीरिक और मानसिक कंडीशनिंग शिविर भी था। टीम के प्रत्येक चयनित सदस्य को पर्याप्त मैच अभ्यास मिले, इसके लिए हर खिलाड़ियों ने 9-10 मैच खेले। टीम का शिविर जम्मू में लगाया था, ताकि खिलाड़ी वडोदरा की कंडीशन में डल सकें। जेकेसीए उप-समिति के सदस्य मिथुन मन्हास ने कहा कि सभी नौ मैच कूकाबुरा गेंद से खेले गए, ताकि खिलाड़ियों को मुख्य प्रतियोगिता के लिए अच्छे से तैयार किया जा सके।
--
21 से 26 तक दिल्ली में
अभ्यास मुकाबले खेलेगी टीम
मुख्य चयनकर्ता विद्या भास्कर ने कहा कि हमने सर्वश्रेष्ठ टीम का चयन करने की कोशिश की है। उन्होंने अपने सह-चयनकर्ताओं की भी सराहना की जिन्होंने सर्वोत्तम संभव संयोजन चुनने के लिए बहुत मेहनत की। वडोदरा में होने वाली मुख्य प्रतियोगिता से पहले टीम दिल्ली में 21 से 26 अक्तूबर तक होने वाले अभ्यास मुकाबलों में दिल्ली और सर्विस टीम के खिलाफ खेलेगी।
विज्ञापन
--
ये होंगे टीम में शामिल
शुभम पुंडीर कप्तान, अब्दुल समद उप-कप्तान, इयान देव सिंह, शुभम खजूरिया, कमरान इकबाल, विवंत शर्मा, हेनान मलिक, परवेज रसूल, मंजूर डार, उमरान मलिक, आबिद मुश्ताक, युद्धवीर सिंह, मुजतबा यूसुफ, इरफान-उल-हक, सूर्यांश रैना, आकिब नबी, वसीम रजा, राम दयाल, जतिन वधावन और पारस शर्मा शामिल हैं, जबकि भारतीय विश्वकप टीम के नेट गेंदबाज उमरान मलिक को अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में रख गया है।
---------
जेकेसीए से जुड़ी जानकारी अब
वेबसाइट से ले सकेंगे खिलाड़ी
- एक महीने में बनकर तैयार होगी वेबसाइट
जम्मू। क्रिकेट खिलाड़ियों को अब जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) से जुड़ी हर जानकारी अब ऑनलाइन जानकारी मिलेगी। इसके लिए जेकेसीए अपनी वेबसाइट तैयार कर रहा है। बीसीसीआई से पंजीकृत होने के 50 साल बाद अब तक जेकेसीए के पास वेबसाइट नहीं थी। हाल ही नियुक्त की जेकेसीए की उप-समिति ने वेबसाइट बानने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है और वेबसाइट के लिए जेकेसीए के संबंधित सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है। जेकेसीए की उप-समिति के सदस्य मिथुन मन्हास ने बताया कि एक महीने में खिलाड़ियों को वेबसाइट का लाभ मिलेगा। ब्यूरो