{"_id":"622d055ddb32f867f811ad35","slug":"sports-jammu-city-news-jmu255631138","type":"story","status":"publish","title_hn":"89 किलोभार वर्ग में तजिंद्र सिंह रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
89 किलोभार वर्ग में तजिंद्र सिंह रहे अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। यूथ जूनियर और सीनियर वर्ग में आयोजित दो दिवसीय यूटी लेवल वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप का शनिवार को समापन हो गया। इसका आयोजन जम्मू-कश्मीर वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन के सहयोग से इंडोर हाल भगवती नगर में हुआ। समापन कार्यक्रम में ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव दुष्यंत शर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।
पुरुष वर्ग में यूथ चैंपियनशिप वर्ग में 89 किलोभार वर्ग में तजिंद्र सिंह और 96 किलोभार वर्ग में निर्मल सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। महिलाओं के 45 किलोभार वर्ग में शमीम अख्तर ने पहला और 59 किलोभार में अयात अमीर ने पहला और रुकसाना बेगम ने दूसरा स्थान हासिल किया। पुरुष जूनियर चैंपियनशिप में 89 किलोभार वर्ग में अकाश सूदन ने पहला, नरेंद्र संब्याल ने दूसरा और जुबेर बशीर ने तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर महिलाओं के 55 किलोभार वर्ग में सलबीना असलम और 59 किलोभार वर्ग में पाल देवी ने पहला स्थान हासिल किया। पुरुष सीनियर चैंपियनशिप के 89 किलोभार वर्ग में मंजीत सिंह ने पहला, मोहम्मद जफर ने दूसरा और रोहित राजपूत ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला सीनियर चैंपियनशिप के 49 किलोभार वर्ग में मंजीमा सोफी ने पहला, कोमल गुप्ता ने दूसरा स्थान हासिल किया।