{"_id":"629517c7b220a6740260fc7d","slug":"sport-rspura-news-jmu2608901193","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व रणजी खिलाड़ी की याद में क्रिकेट प्रतियोगिता कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व रणजी खिलाड़ी की याद में क्रिकेट प्रतियोगिता कराई
पूर्व रणजी क्रिकेट खिलाड़ी प्रणब महाजन की याद में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
Link Copied
आरएस पुरा। पूर्व रणजी क्रिकेट खिलाड़ी प्रणव महाजन की याद में बाना सिंह मैदान में एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता कराई गई। इसमें 32 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता एक विकेट पर आधारित रही। हर मैच मात्र एक ओवर का खेला गया। एक टीम में मात्र दो खिलाड़ी ही रहे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में जम्मू जिले की विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता पर आरएस पुरा की टीम के खिलाड़ियों ने कब्जा किया। इस अवसर पर एसडीपीओ रेलवे जम्मू नरेश मुख्य अतिथि रहे। इसके अलावा थाना प्रभारी राजेश शर्मा, मॉर्निंग वॉकर एसोसिएशन के प्रधान राजकुमार गुप्ता, मनोज कुमार सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विजेता टीम को मुख्य अतिथि ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। इससे पहले पूर्व रणजी खिलाड़ी प्रणव महाजन को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर पूर्व रणजी खिलाड़ी के भाई पुनीत महाजन ने प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी। मॉर्निंग वॉकर एसोसिएशन के प्रधान राजकुमार गुप्ता ने कहा कि पूर्व रणजी खिलाड़ी प्रणव महाजन ने पूरे जम्मू में खेलों को बढ़ावा देने में योगदान दिया। हमेशा ही दूसरों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर मनोज कश्यप, बलजीत सिंह सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।