{"_id":"6224f8205b1b8e2a9e017599","slug":"sport-rspura-news-jmu255197157","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसीए ने मीडिया इलेवन को 61 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीसीए ने मीडिया इलेवन को 61 रनों से हराया
विज्ञापन
बिश्नाह में मैच की शुरुआत करवाते सांसद जुगल किशोर शर्मा
- फोटो : RSPURA
बिश्नाह। शहीद भगत अमरनाथ चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से रेहाल के मैदान में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इसमें भाटिया क्रिकेट टीम व मीडिया ईलेवन जम्मू की टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें बीसीए की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रन बनाए। इसमें शिवा ने 64, हैरी ने 35, रवि ने 33 रनों का योगदान दिया।
मीडिया इलेवन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए विवेक सूरी ने 33 रन देकर तीन विकेट लिए। वहीं 172 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी मीडिया इलेवन की टीम 110 रन बनाकर आल आउट हो गई। बीसीए की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रवि ने तीन, हैरी ने तीन, वंशज के एक, मुन्ना ने तीन विकेट लिए। शिवा को में ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस मैच में सांसद जुगल किशोर ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने मैच का उद्घाटन किया और स्टेडियम निर्माण के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की।
मैच स्थल पर सुरिंदर भगत, सतीश भारती, नारायण दत्त शर्मा, पूर्व विधायक अश्विनी शर्मा, सतीश भारती, महंत राजेश बिट्टू, महंत नारायण दास, सुरेखा देवी, कुलदीप, डॉ. शाम लाल, सुरजीत नेता, प्रेम शर्मा, सरपंच प्रीतम सिंह, विजय सिंह, सुभाष चंद्र, सुशील भाटिया, गगन भाटिया, सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर कुलदीप शर्मा, रूपलाल, राज सिंह, प्रेम पाल मौजूद थे।
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में विजयपुर यूथ क्लब ने मारी बाजी
घगवाल। राजपुरा की पंचायत सनुरा में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में रविवार को विजयपुर यूथ क्लब ने अच्छी बल्लेबाजी कर फाइनल मैच को अपने नाम कर लिया। इसमें बीडीसी अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा मुख्यातिथि रहे। प्रतियोगिता का फाइनल मैच चंदवा यूथ क्लब और विजयपुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए विजयपुर यूथ क्लब ने 20 ओवर में 154 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंदवा क्रिकेट क्लब 83 रन पर ही सिमट गई। अतिथियों ने विजेता टीम को 30 हजार रुपये सहित पदक दिया, वहीं उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये सहित पदक देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में शंबू जसरोटिया, सोहन सिंह, रशु सिंह, पूर्व सरपंच कुलभूषण सिंह, राजेश जसरोटिया, मास्टर कर्ण सिंह, पुरुषोत्तम शर्मा, जनकर चौधरी, शेर सिंह सहित अन्य ग्रामीण लोग मौजूद रहे। संवाद
टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में पठानकोट इलेवन ने जीता फाइनल
घगवाल। रेई गांव स्थित खेल मैदान में चल रही वार्षिक टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच पठानकोट इलेवन ने आपने नाम किया। रविवार को खेले गए इस मुकाबले में चंदवा इलेवन ने टास जीता कर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
बल्लेबाजी करने उतरी पठानकोट इलेवन की टीम ने 20 ओवर में 162 रन का लक्ष्य दिया। प्रमुख बल्लेबाजों के पवेलियन लौटने के बाद टीम के शक्ति और रिपु ने कुछ बेहतरीन शॉट खेलते हुए टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। इसमें शक्ति ने 51 और रीपू ने 27 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए चंदवा इलेवन 18 ओवर में 120 रन पर ही सिमट गई। पठानकोट इलेवन ने 42 रन से मुकाबला जीत लिया। इस दौरान बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए शक्ति को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। चंदवा टीम के हरफनमौला खिलाड़ी रंजीत पुनिया को प्रतियोगिता का बेहतरीन खिलाड़ी घोषित किया गया। उन्होंने 116 रन बनाने के साथ 9 विकेट भी लिए। भाजपा नेता रछपाल वर्मा, डीडीसी सुरेश कुमार फल्ली, एसएचओ विजय वर्मा फाइनल मुकाबले के दौरान मुख्य अतिथि थे।