फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sport news

जम्मू पुलिस ने शहीदों की याद में आयोजित कराया क्रिकेट टूर्नामेंट

विज्ञापन
sport news
बल्लेबाजी करते हुए एसएसपी जम्मू श्रीधर पाटिल व टास करवाते हुए
मीरा साहिब। ब्वॉयज हाई स्कूल सिंबल कैंप के मैदान पर जम्मू पुलिस की तरफ से शहीदों की याद में दिन-रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन वीरवार को एसएसपी श्रीधर पाटिल ने किया। उन्होंने कहा कि जम्मू पुलिस ने एक पहल की है ताकि युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इसी प्रकार राज्य स्तर के टूर्नामेंट कराए जाएंगे। पहला मैच खालसा क्रिकेट क्लब तालाब तिल्लो व नाइट राइडर्स सिंबल कैंप की टीम के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद एसएसपी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें भाग ले रही हैं। सभी मैच नाक आउट आधार पर खेले जाएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान एसपी हेडक्वार्टर राजा हामिद, एसडीपीओ शब्बीर अहमद खान, मीरां साहिब थाना प्रभारी हरमहिंद्र सिंह, बीडीसी मीरां साहिब ब्लॉक चेयरमैन दलीप कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed