{"_id":"616b32d1058331662c63ce39","slug":"sport-news-akhnoor-news-jmu245925263","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगल में सौ कुश्तियां हुईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगल में सौ कुश्तियां हुईं
विज्ञापन
परागंला में हुई रोमांचक कुशतियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। कस्बे के दशहरा मैदान में दंगल कमेटी की तरफ से कमेटी अध्यक्ष मदन गुप्ता की देखरेख में वार्षिक दंगल का आयोजन किया गया। इसमें करीब सौ कुश्तियां हुईं। अधिकतर मुकाबले रोमांचक रहे। इस अवसर पर एसएसपी मोहन लाल और नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।
पहले माली एक लाख रुपये में वीनिया जम्मू और भूपेंद्र सिंह पंजाब के बीच हुई। इसमें कडे़ मुकाबले में भूपेंद्र सिंह विजय रहे। दूसरी माली एक लाख रुपये की थी, जिसमें उमेश माथुर और कीर्ति दार के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें उमेश माथुर विजय रहे। तीसरी माली जो 70 हजार रुपये की थी। इसमें लापरीत खन्ना ने नसीर डोडा पर विजय दर्ज की
कमेटी अध्यक्ष ने बताया दंगल में क्षेत्र के लोगों का सहयोग रहा। पिछले साल कोरोना महामारी से दंगल का आयोजन नहीं किया गया। इस बार दंगल सफलता से संपन्न हुआ। इस अवसर पर दयाल खजूरिया, सुभाष चंद्र, संजू मनी, शाम लाल, शिवा, विपिन गुप्ता, करण सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
परागंला में हुई रोमांचक कुश्तियां
पहली माली का मुकाबला परगवाल के संजय ने जीता
ज्यौड़ियां। हर साल की तरह इस साल भी दशहरे के दिन गांव परांगला में पीरबाबा के नाम पर महादगंल का आयोजन किया गया। पहली माली का मुकाबला 21 हजार रुपये पर जिसको मट्टू के पहलवान नितेश तथा परगवाल के संजय पहलवान के बीच कराया गया। इसको परगवाल के संजय पहलवान ने काफी मशक्कत के बाद नितेश को पटखनी देकर इनाम पर कब्जा किया।
दूसरी माली का मुकाबला मट्टू के शुभम पहलवान तथा जम्मू के साजन पहलवान के बीच हुई। इसको शुभम पहलवान ने जीत कर 15000 रुपये के इनाम पर कब्जा किया। तीसरी माली का मुकाबला कालू पहलवान नारायण तथा राजवीर पहलवान के बीच हुआ, जिस पर 11 हजार रुपये का नकद इनाम रखा गया, जिसको कालू पहलवान ने जीत कर 11 हजार रुपये के इनाम पर कब्जा किया। जानकारी के अनुसार खौड़ उपजिले के गांव परांगला में वार्षिक दंगल हुआ। इसका नेतृत्व दंगल कमेटी के अध्यक्ष दर्शन लाल तथा प्रीतम लाल ने किया। दंगल में ढाई लाख रुपये की 70 कुश्तियाें के मुकाबले कराए गए। इस मौके पर गारू राम, बचन लाल, मदन लाल, सुदेश कुमार, प्रीतम लाल, दिवाकर लाल, रोमी कुमार पर्स राम, गुरदीप तथा तरसेम लाल आदि पे सेवाएं देकर दंगल को सफल बनाया।