{"_id":"62bb5135178e51653c2e25fe","slug":"sport-akhnoor-news-jmu262885858","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंह चैलेंजर्स ने अजीत एक्स-1 को पांच विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंह चैलेंजर्स ने अजीत एक्स-1 को पांच विकेट से हराया
विज्ञापन
अखनूर में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के खिलाड़ी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। अनिल मल्होत्रा मेमोरियल नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता में हायर सेकेंडरी स्कूल में खेले गए मैच में सिंह चैलेंजर्स ने अजीत एक्स-1 को पांच विकेट से हराया।
अजीत एक्स-1 ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अजीत एक्स-1 ने 20 ओवर में 179/5 का स्कोर बनाया, जिसमें सनी ने 83, हिंदी ने 29 और अमन ने 26 रन का योगदान दिया। सिंह चैलेंजर की गेंदबाजी में राजिंदर शर्मा को 2 विकेट, सोनू मल्होत्रा और राहुल ने 1-1 विकेट साझा किया। जीत का लक्ष्य लेकर उतरी सिंह चैलेंजर ने 18.4 ओवर में 180/5 रन बनाए। इसमें भूपी ने 49, राहुल ने 38 और राजिंदर शर्मा ने 19 रन बनाए। अजीत एक्स-1 की गेंदबाजी में अश्विनी और संजू ने 2-2 विकेट साझा किए। रविंदर को एक विकेट मिला। मैन ऑफ द मैच राजिंदर शर्मा को मिला।
दूसरा मैच फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब अखनूर बनाम बाबा तालब सीसी के बीच खेला गया। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब अखनूर ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसमें बाबा तालब सीसी 17.2 ओवर में 143/10 का स्कोर बनाया, अजय सूडान ने 32 और कवि ने 27 रन बनाए। फ्र्रेंड्स क्रिकेट क्लब अखनूर की गेंदबाजी में येशु और शुभम ने 3-3 विकेट साझा किए। सुमित शर्मा को 2 विकेट मिले। राहुल और अमित ने 1-1 विकेट साझा किया। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब अखनूर ने 13.1 में 144/2 का स्कोर बनाया। माणिक शर्मा ने 63 और शोबनम ने 28, सुनील गोविल ने 23 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच माणिक शर्मा दिया गया। मित्र क्रिकेट क्लब अखनूर ने बाबा तालब सीसी को 8 विकेट से हराया। निर्णायक की भूमिका विकास बाली और मानव मेहता, स्कोरर देव भागेल रहे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का आयोजन शुभ तिलक अस्पताल द्वारा सिंह क्रिकेट क्लब अखनूर के सहयोग से केआर शाम सिंह और सुरेश मल्होत्रा की देखरेख में किया जा रहा है।