फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sport

कबड्डी प्रतियोगिता का पहला मुकाबला परगवाल की टीम ने जीता

विज्ञापन
sport
ज्यौड़ियां में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी ।
ज्यौड़ियां। कृष्णा स्पोर्ट्स क्लब खौड़ की तरफ से वीरवार को कबड्डी प्रतियोगिता शुरू की गई। इसमें क्षेत्र की आठ टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में वीरवार को पहला मुक़ाबला परगवाल और अखनूर की टीम बीच हुआ। इसमें परगवाल की टीम विजय रही, जिसने 45 अंक बनाए, जबकि अखनूर की टीम ने 18 अंक बनाए। दूसरा मुकाबला कृष्णा स्पोर्ट्स खौड़ की मीडियम टीम और नरायाणा क्लब के बीच हुआ। इसमें नरायाणा क्लब ने जीत दर्ज की। नरायाणा क्लब ने 49 अंक और कृष्णा क्लब ने 38 अंक बनाए।
तीसरा मुकाबला कृष्णा स्पोर्ट्स क्लब खौड़ की जूनियर टीम तथा देरियां क्लब की टीम के बीच हुआ। इसको कृष्णा क्लब ने जीत लिया। इसमें कृष्णा क्लब ने 49 अंक और देरियां क्लब ने 23 अंक बनाए। वहीं चौथा मुकाबला कृष्णा स्पोर्ट्स क्लब खौड़ की सीनियर टीम तथा टांडा टाइगर की टीम के बीच हुआ। इसमें कृष्णा क्लब ने जीत दर्ज की। कृष्णा क्लब ने 54 अंक और टांडा क्लब ने 24 अंक बनाए।
विज्ञापन

परगवल क्लब की टीम, कृष्णा स्पोर्ट्स क्लब जूनियर तथा सीनियर, नरायाणा क्लब ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। शुक्रवार को प्रतियोगिता का सेमीफाइनल तथा फाइनल मुकाबला होगा। इस मौके पर सनातन सभा के प्रधान पुरुषोत्तम दबीची, नरेन्द्र सिंह भाऊ, डिप्टी राम, पुरुषोत्तम लाल, मनमोहन सिंह, सुखदेव सिंह, दीपक सिंह, रंजीत सिंह, थाना प्रभारी बलविंदर सिंह सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
(1) प्रतियोगिता के पहले दिन मुख्य अतिथि को समानित करते कृष्णा स्पोर्ट्स क्लब खौड़ के चेयरमैन
(2) बैठे अतिथि
(3) खेलते खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed