फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   spiritual news

Jammu News: ढोल-नगाड़ों के साथ 36वीं अखंड ज्योत यात्रा मां चौंतरा देवी के दरबार के लिए रवाना

विज्ञापन
spiritual news
-सुबह भगवान नरसिंह मंदिर में पूजा अर्चना कर सजाई गई माता की पालकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। कस्बे में चौंतरा माता की अखंड ज्योत यात्रा रविवार सुबह 9 बजे रवाना हुई। चैत्र नवरात्र के छठे नवरात्र रविवार के दिन चौंतरा माता प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने हर वर्ष की तरह ढोल-नगाड़ों के साथ 36वीं अखंड ज्योत यात्रा मां चौंतरा के दरबार की ओर रवाना की। सुबह 8 बजे भगवान नरसिंह मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद चौंतरा माता की पालकी को सजाया गया। अखंड ज्योत शोभायात्रा के रूप में कस्बे के विभिन्न मंदिरों में ले जाई गई। इसके बाद विधिपूर्वक पूजन कर अखंड ज्योत यात्रा मां के दरबार की ओर प्रस्थान की गई। अखंड ज्योत यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की ओर से चौंतरा माता के जयघोष लगाए जाने से रामनगर कस्बे का वातावरण भक्तिमय बना रहा। यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों तथा ग्रामीणों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए खाने पीने के लंगर भी लगाए गए थे। कमेटी के सदस्य नीरज शर्मा ने बताया अखंड ज्योत यात्रा में रामनगर प्रशासन का भरपूर सहयोग रहा। पुलिस की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध भी किए गए थे। चौंतरा माता प्रबंधक कमेटी ने भी भवन परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया था, जिसमें हजारों लोगों ने मां चौंतरा देवी के दर्शन कर भंडारा ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed