{"_id":"68683e3ed6e3d302000fb6fc","slug":"spiritual-news-jammu-news-c-312-1-sjam1007-102580-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: हवन व पूजा-अर्चना कर की सुख-समृद्धि की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: हवन व पूजा-अर्चना कर की सुख-समृद्धि की कामना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। गांव रठाना कैंप में शुक्रवार को चहल वंश बिरादरी की अर्धवार्षिक मेल जय बाबा राम सिंह और बाबा अमर सिंह के देवस्थान पर लगाई गई।
इसमें श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। देवस्थान पर सुबह हवन यज्ञ किया गया। इसके बाद विशेष पूजा-अर्चना कर परिवार व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की गई।
प्रदेश के साथ ही हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पंजाब सहित अन्य राज्यों से भी बिरादरी के लोगों ने देवस्थान पर माथा टेका। सुचेतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रो. गारू राम भगत ने भी दरबार में माथा टेका। उन्होंने कहा कि बिरादरी के लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए हर सहयोग दिया जाएगा। इस दौरान लंगर भी लगाया गया। बिरादरी से चौधरी रतन लाल, पूर्व सरपंच चौधरी कुलवीर सिंह, मंजीत सिंह आदि माैजूद थे।