{"_id":"6861a6c876b4ef9a6800bf92","slug":"spiritual-news-akhnoor-news-c-274-1-rsp1001-102014-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बाबा परगो देवस्थान लसवाड़ा में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बाबा परगो देवस्थान लसवाड़ा में उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-तीन दिवसीय सम्मेलन का समापन, बाहरी राज्यों से भी पहुंचे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। बाबा परगो सिद्ध देवस्थान लसवाड़ा में आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक सम्मेलन का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन देवस्थान पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ा।
प्रबंधक कमेटी ने देव स्थान को स्नान करवाकर नए बस्तर पहनाए। हवन यज्ञ में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना की गई। देवस्थान की महिमा का गुणगान किया गया। गंगाधर शास्त्री महाराज सोहांजना वालों ने श्रीमद्भागवत कथा सुना संगत को निहाल किया। स्थानीय क्षेत्र के अलावा बाहरी राज्यों से भी देवस्थान पर लोगों ने हाजिरी लगाई। लोगों ने संगत के लिए खाने-पीने के स्टॉल लगाए। कमेटी ने भी लंगर लगाया। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि देवस्थान पर माथा टेकने से हर मुराद पूरी होती है। इस मौके पर कमेटी सदस्य पदम् देव सिंह, करण सिंह, मुल्ख राज, रतन लाल, नेकराम, बलकार सिंह, केवल कृष्ण आदि मौजूद रहे।