{"_id":"35ffb55702011d1b1eb736f3d261ab31","slug":"spg-security-in-kashmir-ahead-of-pm-modi-s-rally-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: पीएम की रैली के सुरक्षा प्रबंध एसपीजी के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: पीएम की रैली के सुरक्षा प्रबंध एसपीजी के हवाले
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 07 Dec 2014 10:07 PM IST
विज्ञापन
सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रियासत में दो रैलियां करेंगे। पहली
विज्ञापन
रैली वे सुबह साढ़े 11 बजे जिला सांबा के राया मोड़ के पास रैली करेंगे।
इसके बाद वे दोपहर डेढ़ बजे श्रीनगर के शेर ए कश्मीर स्टेडियम में अपनी
पहली जनसभा को संबोधित करने के लिए रवाना हो जाएंगे।
राया मोड़ और शेर ए कश्मीर स्टेडियम श्रीनगर दोनों ही जगह मोदी की जनसभाओं के लिए सुरक्षा के अभेद्य प्रबंध किए गए हैं। एसपीजी और केंद्रीय सुरक्षा बल मुख्य तौर पर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके अलावा रियासत पुलिस के वरिष्ठ अफसर भी लगातार सुरक्षा की समीक्षा कर रहे हैं।
श्रीनगर में शेर ए कश्मीर स्टेडियम का हवाई सर्विलेंस भी लगातार किया जा रहा है। दो दिन पहले कश्मीर संभाग में हुए चार आतंकी हमलों के मद्देनजर घुसपैठ को पूरी तरह नाकाम बनाने को अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भी अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार भारत-पाक सीमा से सटे मल्लू चक्क और चलेआरी के निकट आतंकियों की हलचल दर्ज की गई है। आतंकियों द्वारा सीमा से सटे क्षेत्रों की रैकी किए जानें की भी सूचना है। इसके अलावा वैनगलाड इलाके में भी हाल ही में संदिग्ध देखे गए थे।
इंटेलिजेंस एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर आईबी की ओर से और आतंकी हमले होने की आशंका जताते हुए हाई अलर्ट भी जारी किया गया है। बीएसएफ के अधिकारियों ने सीमा को पूरी तरह सील करने का दावा किया है।
इसके अलावा शनिवार को रियासत के दौरे पर आए सेनाध्यक्ष जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने सेना को आतंकियों के नापाक मंसूबे नाकाम बनाने और अवाम की सुरक्षा को हर हाल में यकीनी और पुख्ता बनाने के निर्देश जारी किए हैं।