{"_id":"591175f54f1c1bb737851584","slug":"specialist-teams-to-investigate-viral-videos-from-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल हो रहे आतंकी वीडियो की जांच के लिए घाटी पहुंची केंद्र के विशेषज्ञों की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरल हो रहे आतंकी वीडियो की जांच के लिए घाटी पहुंची केंद्र के विशेषज्ञों की टीम
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 09 May 2017 01:28 PM IST
विज्ञापन
वायरल वीडियो की जांच की तैयारी
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में सोशल मीडिया पर बैन के बाद भी आतंकियों के लगातार वायरल हो रहे वीडियो की जांच के सिलसिले में केंद्र सरकार ने विशेषज्ञों की एक टीम भेजी है। बंगलूरू से आई विशेषज्ञों की टीम उन स्थानों को चिह्नित करेगी जहां से वीडियो अपलोड किए गए हैं। हालांकि, कश्मीर के आईजी एसजेएम गिलानी ने ऐसी किसी टीम के भेजे जाने संबंधी जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार विशेषज्ञों की टीम ने दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा तथा शोपियां जिले का दौरा किया है। उन्होंने वायरल वीडियो के बारे में सभी जानकारियां एकत्र की है। लगातार वायरल हो रहे वीडियो के बाद राज्य के गृह विभाग ने केंद्र सरकार से मदद मांगी थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस पर चर्चा करने के बाद साइबर सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों को विशेषज्ञों की टीम घाटी भेजने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
हाल ही में सोशल मीडिया पर 30 आतंकियों के एक साथ होने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके साथ ही एसपीओ के बाल काटने, आतंकियों को ट्रेनिंग देने के भी वीडियो वायरल हुए हैं। वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) के जरिये अपलोड वीडियो के लोकेशन का पता लगा पाना काफी मुश्किल होता है।
विज्ञापन