{"_id":"c9f81029eb705fd127dd4cd9a8583238","slug":"special-train-for-vaishno-devi-to-chhapra-start-from-8-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी से छपरा के लिए स्पेशल ट्रेन 8 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णो देवी से छपरा के लिए स्पेशल ट्रेन 8 से
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 24 Sep 2015 12:31 PM IST
विज्ञापन
त्योहारों के मद्देनजर पूर्वोत्तर रेलवे ने छपरा से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच एक जोड़ी विशेष साप्ताहिक ट्रेन के 7 फेरे चलाने का निर्णय लिया है। 05115 छपरा-कटड़ा प्रत्येक मंगलवार 6, 13, 20 और 27 अक्तूबर, 3 10 और 17 नवंबर को तथा 05116 कटड़ा से छपरा विशेष साप्ताहिक गाड़ी कटड़ा से प्रत्येक 8, 15, 22, 29 अक्तूबर, 5, 12 और 19 नवंबर को चलेगी।
विज्ञापन
ट्रेन 05115 छपरा से 10.30 बजे प्रस्थान कर सीवान से 11.30 बजे, थावे से 12 बजे, तमकुहीरोड से 12.29 बजे, पडरौना से 13.04 बजे, कप्तानगंज से 13.35, गोरखपुर से 14.30 बजे, खलीलाबाद से 15.12 बजे, बस्ती से 15.50 बजे, गोण्डा से 17.15 बजे, सीतापुर कैंट से 20.30 बजे छूटकर दूसरे दिन मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना, पठानकोट कैंट, जम्मू, उधमुपर से होते हुए कटड़ा 15.55 पहुंचेगी।
विज्ञापन
वापसी यात्रा 05116 कटड़ा से 3.45 बजे प्रस्थान कर उधमपुर, जम्मू तवी, पठानकोट कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, स्टेशनों पर रुकते हुए दूसरे दिन सीतापुर कैंट से 00.25 बजे, गोण्डा से 3.45 बजे, बस्ती से 5 बजे, खलीलाबादसे 5.32 बजे, गोरखपुर से 7.00 बजे, कप्तानगंज से 8.15 बजे, पडरौना से 8.50 बजे तमकुहीरोडसे 9.27 बजे, थावे से 10.03 बजे, सीवान से 10.35 छूटकर 11.40 बजे छपरा पहुंचेगी।
विज्ञापन
ट्रेन में साधारण श्रेणी के 8, शयनयान श्रेणी के 6, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के एक, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के एक कोच समेत कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।