फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   special train for kamakhya devi and vaishno devi from 15

खुशखबरी: कामाख्या-वैष्णो देवी को स्पेशल ट्रेन 15 से

Thu, 05 Nov 2015 10:10 AM IST
Updated Thu, 05 Nov 2015 10:10 AM IST
विज्ञापन
special train for kamakhya devi and vaishno devi from 15

त्योहार में यात्रियों की सुविधा के लिए कामाख्या-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन कामाख्या से प्रत्येक रविवार 15, 22, 29 नवंबर और छह दिसंबर को 10:45 बजे चलेगी।

विज्ञापन


गोलपारा टाउन, न्यू बोगाईगॉव, कोकराझार, न्यू जलपाईगुड़ी, किशनगंज, कटिहार से दूसरे दिन खगड़िया, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, रक्सौल, नरकटियागंज, कप्तानगंज, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, सीतापुर कैंट, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, लुधियाना, जम्मूतवी, उधमपुर होकर श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा तीसरे दिन शाम 4:00 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन


वापसी में श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से प्रत्येक बुधवार 18, 25 नवंबर और नौ दिसंबर को सुबह 3:40 बजे चलेगी और तीसरे दिन कामाख्या दोपहर 12:30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के दो, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो, शयनयान के पांच और द्वितीय श्रेणी के छह कोचों सहित कुल 17 कोच होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूआरएमयू ने कटड़ा स्टेशन में मांगे क्वार्टर

special train for kamakhya devi and vaishno devi from 15

उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन (यूआरएमयू) के बैनर तले बुधवार को रेल कर्मियों ने डीटीएम कार्यालय के बाहर गेट मीटिंग की, जिसमें पदाधिकारियों ने रेल प्रशासन पर मांगों को पूरा करने के लिए दबाव बनाया।

उनकी मांगों में एक जनवरी 2014 से सातवें पेश कमीशन की रिपोर्ट प्रकाशित करना, 50 फीसदी महंगाई भत्ता जारी करना, वन रैंक वन पेंशन, रेलवे को एफडीआई के नाम पर बेचना बंद करना, नई पेंशन स्कीम करके पुरानी स्कीम बहाल करना, खाली पदों को भरना, खस्ताहाल क्वार्टरों को दुरुस्त करना, कटड़ा स्टेशन में सरकार क्वार्टर बनाना आदि शामिल है।

इस मौके पर कंवर सिंह, अवधेश, पीएच चंदेल, सुभाष मन्हास, अनिल मदान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed