फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   special train for jammu

माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने स्पेशल ट्रेन को दी मंजूरी

Sun, 11 Sep 2016 06:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 11 Sep 2016 06:03 PM IST
विज्ञापन
special train for jammu
ट्रेन - फोटो : File Photo
त्योहारों में बढ़ने वाली यात्रियों की संख्या और माता वैष्णो देवी के भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने जम्मू के लिए 09205-09206 भावनगर टर्मिनल-जम्मू तवी साप्ताहिक ट्रेन चलाने का एलान किया है।
विज्ञापन


यह ट्रेन सात अक्तूबर से 13 नवंबर तक चलेगी। त्योहारों में बढ़ने वाली भीड़ को लेकर रेलवे ने पहले ही तैयारियां करना शुरू कर दिया है।

अभी तक रेलवे ने दस के करीब नई ट्रेनें चलाने की घोषणा कर दी है और कुछ ट्रेनें चलने भी लगी हैं। शनिवार को रेलवे ने भावनगर टर्मिनल जम्मू तवी साप्ताहिक किराया स्पेशल चलाने का एलान किया है।
विज्ञापन

इन रूटों से होकर जम्मू पहुंचेगी ट्रेन

special train for jammu
ट्रेन - फोटो : PTI
सात अक्तूबर शुक्रवार को यह ट्रेन भावनगर से दोपहर दो बजे चलेगी और नौ अक्तूबर रविवार दोपहर 1:25 पर जम्मू पहुंचेगी और शाम करीब साढ़े छह बजे भावनगर के लिए रवाना हो जाएगी। दोनों तरफ से यह ट्रेन छह-छह फेरे लगाएगी।

ट्रेन सिहोर, ढोला, बोटाद, सुरेंद्र नगर गेट, वीरमगांव, अहमदाबाद, मेहसाना, पालनपुर, आबरोड, सिरोही रोड, फालना, रानी, मारवाह, पाली मारवाड, लूणी, जोधपुर, मेडता रोड, डेगाना, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़, चूरु, सादुलपुर, हिसार, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट छावनी से होकर जम्मू पहुंचेगी।

ट्रेन में एक सेकंड एसी, दो थर्ड एसी, सात द्वितीय शयनयान, छह साधारण श्रेणी और दो गार्ड बोगियां लगाई हैं।

अब रविवार को भी रात तक मिलेगी रिजर्वेशन टिकट

special train for jammu
‌टिकट काउंटर - फोटो : File Photo
वहीं रेलवे स्टेशन पर अब रविवार को भी रिजर्वेशन सेंटर रात दस बजे तक खुलेगा। यात्रियों को अब टिकट के लिए दो बजे के बाद परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। रेलवे की तरफ से इसकी घोषणा बहुत पहले की गई थी।

गौरतलब है कि रविवार को रिजर्वेशन सेंटर केवल दोपहर दो बजे तक खोला जाता है। इसके बाद सोमवार सुबह काउंटर पर रिजर्वेशन टिकट की सुविधा मिलती है। अब रेलवे की तरफ से रविवार को रात तक रिजर्वेशन सेंटर खोलने के लिए 11 सितंबर से शुरूआत की जा रही है।

रिजर्वेशन सेंटर इंचार्ज कालरा ने बताया कि जम्मू रेलवे स्टेशन पर अब सुबह आठ से रात दस बजे तक रिजर्वेशन सेंटर खुलेगा। दोपहर दो बजे तक सभी काउंटर पर टिकट मिलेगी, लेकिन दो बजे के बाद केवल एक काउंटर पर रिजर्वेशन टिकट देने की सुविधा होगी। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed