{"_id":"5451040eeb984494bf35cfd7c25130e3","slug":"special-train-for-flood-victims-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 15 Sep 2014 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में कुदरत के कहर से प्रभावित हुए बाढ़ पीड़ितों को उनके राज्य में सही सलामत पहुंचाने के लिए भारतीय रेलवे भी अपना भरपूर योगदान दे रहा है। वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता फिरोजपुर की अध्यक्षता में करवाये जा रहे कार्य के दौरान पिछले चार दिन में इक्कीस हजार के करीब लोगों को मुफ्त टिकट देकर उनके राज्यों के लिए रवाना किया गया है।
विज्ञापन
रेलवे ने बाढ़ पीड़ितों को उनके राज्यों में सकुशल भेजने के लिए खास तौर पर चार ट्रेनें चलायी हैं। रेलवे के डीटीएम आर मीणा ने बताया कि घाटी में फंसे बाहरी राज्यों के पर्यटक और मजदूरों को उनके राज्यों में सही सलामत पहुंचाने के लिए मुफ्त टिकट मुहैया करवाकर रवाना किया गया है। उन्होंने बताया कि बाढ़ पीड़ितों के लिए उधमपुर और जम्मू में हेल्प बूथ और हेल्पलाइन नंबर को स्थापित किया गया है जिसमें बाढ़ पीड़ितों को हर संभव जानकारी और सहायता उपलब्ध करवायी जा रही है।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारी ने बताया उधमपुर से लखनऊ के लिए दो ट्रेनों को शुरू किया गया है जोे सुबह 7.55 मिनट और शाम के सवा छह बजे रवाना किया जाता है। वहीं रात को 11.45 पर उधमपुर से अमृतसर के लिए जो बिहार से जुड़ी हुई है जबकि उधमपुर से अंबाला के लिए भी स्पेशल ट्रेन को चलाया जा रहा है जो सुबह ग्यारह बजे चलती है। उन्होंने बताया कि यात्रियों की भीड़ बढ़ने के दौरान सभी यात्रियों को इन ट्रेनों पर रवाना किया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं अगर ज्यादा भीड़ नहीं होती है तो उन्हें रोजाना चलने वाली ट्रेन के साथ और बोगी लगाकर उसमें ही रवाना किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए खास तौर पर मेडिकल टीम को स्थापित किया ताकि बाढ़ पीड़ितों को स्वास्थ्य सुविधा भी दी जा सके। वहीं जीआरपी, स्थानीय और अन्य फोर्स के जवान बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहायता देने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।